फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Couple commit sucide

शादी में नाकाम प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Couple commit sucide
प्रेमी युगल का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDRABAD
शादी में नाकाम प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी शादीशुदा प्रेमी और उसकी अविवाहित प्रेमिका ने सोमवार को घर से भागकर जहर खा लिया। सिकंदराबाद-चोला मार्ग स्थित बिरौड़ी गांव के गेट पर गंभीर हालत में पड़े देख राहगीरों ने एंबुलेंस के जरिए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि, युवक की 12 घंटे बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी मोहित (24) परिजनों के साथ किराए के मकान में रहता था। पड़ोस में ही सुषमा (20) भी अपने परिजनों के साथ रहती थी। करीब चार वर्ष पूर्व दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। मोहित और सुषमा अलग-अलग जाति से थे। इस वजह से मोहित के परिजनों ने उसका विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व एक अन्य युवती से कर दिया था। इसके बावजूद मोहित और सुषमा का मिलना-जुलना जारी रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सुषमा सिलाई कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकली। इसके बाद मोहित भी घर से बाइक लेकर चला गया। सुषमा के काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान मोहित के भी गायब होने की जानकारी मिली। दोनों के अचानक गायब हो जाने पर सुषमा के परिजनों ने पास में स्थित खुर्जा गेट पुलिस चौकी पर सूचना दी। सोमवार देर शाम चोला क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर गांव बिरौंड़ी गेट के निकट प्रेमी युगल को राहगीरों ने बेसुध हालत में देखा। राहगीरों ने मोहित के मोबाइल से नंबर देख उसके परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सुषमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहित की सोमवार देर रात करीब 12 घंटे के उपचार के बाद मौत हो गई। सूचना पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना को लेकर दोनों ही परिवारों में मातम है। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित की पत्नी गर्भवती, घर पर लटका ताला
घटना के बाद मंगलवार को मोहित के घर पर ताला लटका मिला। बताया गया है कि मोहित की गर्भवती है। घर में खुशियों की शहनाई बजने से पहले ही मोहित की मौत से घर में मातम है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए मोहित का शव उसके मामा ले गए।
कोतवाल ने कहा- नहीं मिली तहरीर
कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल के परिजनों में से किसी भी पक्ष की ओर से कोतवाली में कोई गुमशुदगी की तहरीर नहीं दी गई। घटना के बाद सिकंदराबाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई। घटना स्थल चोला चौकी क्षेत्र होने के कारण इस संबंध में चोला पुलिस के द्वारा ही कार्रवाई की जा रही है।

तहरीर के बाद होगी कार्रवाई
सिकंदराबाद निवासी युवक और युवती ने सोमवार जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों चोला क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिले थे। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed