फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Counting of Lok Sabha elections will take place in 29 rounds

Bulandshahar News: 29 राउंड में होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Counting of Lok Sabha elections will take place in 29 rounds
नई अनाज मंडी में ईवीएम स्ट्रांग रूम स्थल का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत: सूचना विभाग
बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद अब अधिकारी मतगणना की तैयारी करने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। कुल 29 राउंड में मतगणना होगी।
विज्ञापन


26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए जिले में मतदान किया गया था। बुलंदशहर लोकसभा के लिए 56.56 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। मतदान को करीब दो सप्ताह पूरे हो चुके हैं और अब अधिकारी मतगणना के लिए आवश्यक तैयारी करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि नई मंडी परिसर में होने वाली मतगणना के लिए विधानसभा 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। कुल 29 राउंड में लोकसभा के लिए मतगणना को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर और अनूपशहर विधानसभा के लिए कुल 30-30 राउंड में मतगणना को पूरा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबल पर अधिकृत मतगणना एजेंटों के अलावा अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। इसके लिए मंडी परिसर के गेट से मतगणना स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने मंगलवार को स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में कोई चूक न हो। इसके लिए दिन-रात पहरा दिया जाए। सीसीटीवी के क्रियाशील होने की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी कक्ष का भी निरीक्षण किया। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा के लिए प्रत्येक प्रवेश मार्ग पर बैरिकेडिंग के साथ जवान तैनात रखे जाएं।






विधानसभा
कुल बूथ

बुलंदशहर
429

स्याना

408

अनूपशहर
437

डिबाई

370

शिकारपुर
367

कुल

2011



मतगणना की तैयारी की जा रही है। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाने की योजना है। कुल 29 राउंड में मतगणना की जानी है। - जैपाल सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed