फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Counting forms of 2.90 lakh voters submitted so far

Bulandshahar News: अब तक 2.90 लाख मतदाताओं के जमा किए गए गणना प्रपत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अब तक 2.90 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा किए गए हैं। विधानसभा में चार लाख दो हजार मतदाता हैं। वहीं रविवार को नगर में गणना प्रपत्र जमा करने के लिए तीन स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि विधानसभा में चार लाख दो हजार मतदाता हैं। अब तक 2.90 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा किए हैं। वर्ष 2025 की मतदाता सूची के आधार पर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। बताया कि रविवार को मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा करने के लिए नगर की हीरा कॉलोनी में पवन किराना स्टोर के पास, एसडीएम कॉलोनी के लिए सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में, टीचर्स कॉलोनी, छासियावाड़ा के लिए सम्राट पैलेस के पास कैंप लगाया जाएगा। वहीं, मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील में मतदाता हेल्प डेस्क भी कार्य कर रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मतदाता हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed