फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona virus

बुलंदशहर में नौ और मरीज मिले कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में नौ और मरीज मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को शिकारपुर क्षेत्र में आठ और सिकंदराबाद क्षेत्र में एक और मामला सामने आया। इसके साथ ही जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। इनमें 49 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं, जबकि एक चिकित्सक की मौत हो चुकी है। शेष 20 का बुलंदशहर, हापुड़ और मेरठ में उपचार चल रहा है।
रविवार को सैफई लैब से 29 लोगों की रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें आठ की पॉजिटिव, एक का रिपीट और 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। इसमें शिकारपुर क्षेत्र के आठ संक्रमित में चार एक ही परिवार के, दो एक परिवार के और एक-एक अन्य परिवार के शामिल हैं, जो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव आए युवक के परिवार से और संपर्क में आए हैं। वहीं, सिकंदराबाद निवासी एक युवक दिल्ली में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव निकला। युवक डायलिसिस के लिए दिल्ली जाता रहता था। संबंधित को जहां दिल्ली में भर्ती कर लिया हैं, वहीं, शिकारपुर निवासी आठ लोगों को एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही संबंधित के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

शिकारपुर में हुए अब सर्वाधिक मरीज
जनपद में कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में शिकारपुर सबसे आगे है। शिकारपुर में 23, बुगरासी में 16, बुलंदशहर में 14, जहांगीराबाद में नौ, सिकंदराबाद में छह और बीबीनगर व खुर्जा में एक-एक संक्रमित मरीज मिला था, जिसमें अब तक बुगरासी में 14, बुलंदशहर में 11, शिकारपुर में 11, जहांगीराबाद में आठ, सिकंदराबाद में पांच और बीबीनगर में एक मरीज दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में शिकारपुर के 12, बुलंदशहर के तीन, बुगरासी के दो और जहागीराबाद, सिकंदराबाद व खुर्जा का एक-एक मरीज मेरठ, हापुड, दिल्ली व चिट्टा एल-1 अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में नौ और नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें आठ को एल-1 चिट्टा तो एक को दिल्ली में भर्ती करा दिया गया है। जबकि, मेरठ में भर्ती पांच मरीजों में चार मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। डिस्चार्ज होने वालों में दो शिकारपुर का एक दंपती परिवार, एक वीरखेड़ा निवासी महिला और एक फार्मासिस्ट शामिल हैं।

- डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
वीरखेड़ा निवासी महिला समेत चार हुए डिस्चार्ज
जनपद के पहले संक्रमित मरीज की मां भी कोरोना को मात देनी में सफल रही, जो 40 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुई। वहीं, शिकारपुर निवासी एक दंपती और जिला महिला अस्पताल का फार्मासिस्ट भी कोरोना से जंग जीतने में सफल रहे। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि चारों का मेरठ कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा था, जिनकी लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जो अच्छी खबर है। अब संबंधित क्वारंटीन के दौरान निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed