{"_id":"630264a380fe717d7641f9a7","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd243307640","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाअभियान के तहत 38584 को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाअभियान के तहत 38584 को लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाअभियान के तहत 38584 को लगा टीका
बुलंदशहर। अमृत महोत्सव के तहत जिले में बूस्टर डोज लगाने के लिए तीसरा महाअभियान चलाया गया। विभागीय अफसरों द्वारा महाअभियान के लिए 40 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शाम पांच बजे तक 38584 लोगों को टीका लगाया गया।
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जारी है। अभियान के तहत पिछले 37 दिन से 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जा रही है। निशुल्क बूस्टर डोज लगाए जाने के बाद भी टीकाकरण का ग्राफ नहीं बढ़ रहा है। जबकि टीका लगवाने से अभी भी काफी संख्या में लोग वंचित चल रहे हैं। वहीं, पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका व दूसरा टीका लगवाने के बाद बूस्टर डोज लगवाने से वंचित लोगों से विभागीय कर्मी संपर्क कर टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं। वहीं, रविवार को टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए तीसरा महाअभियान चलाया गया।
सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में तीसरे महाअभियान के तहत 149 सत्र आयोजित कर टीका लगाया गया। महाअभियान के तहत 40 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। शाम पांच बजे तक 38584 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 450 लोगों को पहला टीका, 2842 लोगों को दूसरा टीका और 35,292 लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया। बताया कि जो लोग अब भी टीका लगवाने से वंचित चल रहे हैं, वह जल्द टीका लगवा लें।