फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

महाभियान : लक्ष्य 21 हजार का, लगा 11,134 को टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
महाभियान : लक्ष्य 21 हजार का, लगा 11,134 को टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए जिले में शुरू किए गए टीकाकरण महाभियान की रफ्तार दिन प्रतिदिन सुस्त पड़ती जा रही है। महाभियान के तहत प्रतिदिन 21 हजार लोगों को टीका लगाया जाना है। पिछले 12 दिन में महज दो दिन ही स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य को पूरा किया है। सोमवार को मात्र 11,134 लोगों को ही भरोसे का टीका लग सका। रफ्तार के सुस्त होने के पीछे वैक्सीन की कमी बताई जा रही है। पांच से नौ जुलाई तक 98,042 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
माह के शुरुआत में वैक्सीन की कमी के चलते महाअभियान को कुछ दिन के लिए टाल दिया गया। इसके बाद वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता होने पर पांच जुलाई से जिले के पांच ब्लॉक में क्लस्टर अभियान समेत टीकाकरण का महाअभियान शुरू कर दिया गया। पांच दिन में शासन द्वारा प्रत्येक दिन 21 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा। लेकिन तीन दिन 21 हजार से कम लोगों को टीका लगाया गया। जबकि छह जुलाई को सर्वाधिक 26,564 लोगों को टीके लगे तो आठ जुलाई को 22,201 लोगों के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

महाअभियान रहेगा जारी, रुका क्लस्टर अभियान
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि टीकाकरण का महाअभियान जारी रहेगा। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते क्लस्टर अभियान को रोक दिया गया है। क्लस्टर अभियान के लिए प्रतिदिन 20 हजार से अधिक डोज उपलब्ध होने पर शुरू कर दिया जाएगा। रविवार को कोविशील्ड की 12 हजार डोज प्राप्त हुई, जिन्हें सोमवार को होने वाले वैक्सीनेशन से पूर्व सभी केंद्रों पर भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 हजार कोविशील्ड और 2700 कोवाक्सिन मिली
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कोविशील्ड की 12 हजार डोज और कोवाक्सीन की 2700 डोज प्राप्त हुई है। इन्हें मंगलवार को होने वाले टीकाकरण के लिए केंद्रों पर भिजवाया जा रहा है।
पोर्टल पर कम और विभाग कर रहा अधिक टीकाकरण का दावा
टीकाकरण पर शासन से लेकर केंद्र सरकार तक नजर रखी जा रही है। बाकायदा इसके लिए पोर्टल बनाया हुआ है। जिस पर पल-पल हो रहे टीकाकरण का अपडेट मिलता रहता है। लेकिन विभागीय अफसर पोर्टल से अधिक लोगों को टीका लगाने का दावा कर रहे हैं। जुलाई में 10 दिन के दौरान विभागीय अफसरों द्वारा 1,37,731 लोगों को टीका लगाने का दावा किया गया, जबकि पोर्टल पर 1,36,046 लोगों के टीका लगने की पुष्टि की गई। पोर्टल के सापेक्ष विभागीय आंकड़ों में 1,685 अधिक लोगों को टीका लगाए जाने का दावा किया जा रहा है।

10 जुलाई तक हुए टीकाकरण के आंकड़े
दिन पोर्टल पर दर्ज विभाग द्वारा पुष्टि
05 जुलाई 13,459 13,506
06 जुलाई 26,564 27,413
07 जुलाई 17,095 17,316
08 जुलाई 22,201 22,025
09 जुलाई 18,783 19,050
10 जुलाई 3,814 3,742
12 जुलाई 11134 11427
टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीका - 7,92,455
पहला डोज - 6,78,713
दूसरा डोज - 1,13,742
कोविशील्ड की डोज - 7,07,918
कोवाक्सीन की डोज - 84,537
पुरुषों की संख्या - 4,25,213
महिलाओं की संख्या - 3,67,085
अन्य - 157
18 से 44 उम्र के - 2,53,470
45 से 60 उम्र के - 3,52,816
60 से अधिक उम्र - 1,86,169
नोट: यह आंकड़े 10 जुलाई तक के हैं, जो पोर्टल से लिए गए हैं।
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जारी है। वैक्सीन की जहां से व्यवस्था हो रही मंगाई जा रही है। पोर्टल पर दर्ज आंकड़े सही हैं। हो सकता है कुछ आंकड़े पोर्टल पर दर्ज होने से रह गए हों। इस बारे में नोडल अधिकारी से जानकारी की जाएगी। फिलहाल क्लस्टर अभियान को वैक्सीन की कमी होने पर रोक दिया गया है।
डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed