फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

बुजुर्गों ने लगवाया टीका, युवाओं को कैंप का इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
बुजुर्गों ने लगवाया टीका, युवाओं को कैंप का इंतजार
विज्ञापन

खानपुर। गांव गिरौरा में अब तक कुल 900 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा है। ग्राम प्रधान और ग्रामीण लोगों को टीका लगवाने के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कोविड की दूसरी लहर में पूरी ग्राम पंचायत में कोई भी संक्रमित मरीज नहीं मिला था। टीकाकरण के शुरुआती चरण में कई ग्रामीण टीका लगवाने के लिए तैयार नहीं थे। ग्राम प्रधान और अन्य गणमान्य लोगों के समझाने पर ग्रामीण टीकाकरण के लिए राजी हुए। गांव में अधिकतर बुजुर्ग लोगों को टीका लग चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए अभी कोई कैंप नहीं लगा है। ग्रामीणों ने युवाओं का टीकाकरण करवाने की मांग की है।
गांव का नाम : गिरौरा
कुल आबादी : 18,000
18 वर्ष से अधिक : 13,000
टीकाकरण : 900
गिरौरा ग्राम पंचायत में 900 लोगों को टीका लग चुका है। पहले कैंप में गिरौरा के लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी। फिर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया है। गांव में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए कोई भी कैंप नहीं लगा है। - खुर्शीद सैफी, ग्राम प्रधान, गिरौरा
विज्ञापन

गांव में एक जून को टीकाकरण शिविर लगा था। इसमें खुराक मिली थी। मैंने टीका लगवा लिया है लेकिन परिवार के किसी भी अन्य सदस्य को टीका नहीं लग पाया है। गांव में कैंप लगते ही परिवार के अन्य लोगों को भी टीका लगवाया जाएगा। - समय सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में अभी तक युवाओं के लिए वैक्सीनेशन कैंप नहीं लगा है। इसके चलते वैक्सीन लगवाने के लिए मालागढ़ अस्पताल जाना पड़ रहा है। अधिकारियों को युवाओं के टीकाकरण पर ध्यान देना चाहिए, ताकि वह भी महामारी से बच सकें। - रवि कुमार

प्रत्येक व्यक्ति को महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। गांव में लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। परेशानी की बात है कि गांव में युवाओं के लिए वैक्सीनेशन शिविर नहीं लगाया गया है। हालांकि मैंने बुलंदशहर जाकर वैक्सीन लगवाई है। - मनोज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed