फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

पुलिस कर्मी समेत 1588 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
सीएचसी में टीका लगवाते कोतवाल। - फोटो : SIKANDRABAD
पुलिस कर्मी समेत 1588 लोगों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के 23 स्थानों पर 31 टीमों द्वारा बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के दूसरे राउंड का टीकाकरण किया गया। इस दौरान 3033 के सापेक्ष 1588 फ्रंट लाइन वर्करों द्वारा टीकाकरण करवाया गया। वहीं, कोविशील्ड की जगह पहली बार कोवैक्सीन का प्रयोग कर टीका लगाया गया। शुक्रवार को भी 31 टीमों द्वारा टीकाकरण किया जाएगा।
पांच फरवरी से दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू होने के बाद बृहस्पतिवार को दूसरे राउंड का टीकाकरण किया गया। जहां पुलिसकर्मी, राजस्वकर्मी और निकाय कर्मियों के साथ अन्य फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना से बचाव के लिए कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। अब इन्हें दूसरी खुराक 28 दिन बाद यानी 11 मार्च को दी जाएगी। वहीं, वैक्सीनेशन का कार्य पुलिस लाइन समेत 23 स्थानों पर आयोजित हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य अफसरों द्वारा टीकाकरण केंद्राें का निरीक्षण कर टीका लगवाने आए फ्रंट लाइन वर्करों के साथ टीम का हौसला आफजाई की गई। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 23 स्थानों पर 31 टीमों द्वारा 3033 के सापेक्ष 1588 को टीका लगाया गया। इस बार कोविशील्ड की जगह कोवैक्सीन का प्रयोग किया गया। शुक्रवार को भी टीकाकरण किए जाने के लिए करीब 3100 फ्रंट लाइन वर्करों को मेसेज भेजकर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

दो व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित, नौ हुए डिस्चार्ज
बुलंदशहर। जिले में बृहस्पतिवार को 899 सैंपल की जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही नौ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि लखावटी ब्लॉक क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग और खुर्जा के नगला शेखू निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की एंटीजन जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों को हापुड़ कोविड अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जिले में संक्रमण के कुल केस 6237 हो गए हैं। अब तक 6127 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 93 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 17 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed