{"_id":"5ff5f17a8ebc3e33dd74a15c","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd211524084","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 11 को सभी केंद्रों पर ड्राई रन, तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 11 को सभी केंद्रों पर ड्राई रन, तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 11 को सभी केंद्रों पर ड्राई रन, तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग
बुलंदशहर। कोरोना वायरस से बचाव की वैक्सीन लगाने से पहले जिले में एक बार फिर ड्राई रन का आयोजन होगा। पहला ड्राई रन सफल होने पर स्वास्थ्य विभाग अब सभी केंद्रों पर आयोजन करने की तैयारियां कर रहा है। 11 जनवरी को जिले के 20 क्षेत्रों में बने 35 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन के लिए रिहर्सल किया जाएगा। इस दौरान सभी व्यवस्थाओं के साथ-साथ प्रत्येक केंद्र पर एक-एक एंबुलेंस भी तैनात की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मानें तो इसी माह 15 जनवरी तक कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने की उम्मीद है। पहले चरण में 16 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में वैक्सीन लगाने के लिए 20 क्षेत्र चयनित किए गए हैं। इन स्थानों पर 35 केंद्र बनाए गए हैं और 174 टीम तैनात की गई है। पहले ड्राई रन के आयोजन में 30 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित रहे। साथ ही एक केंद्र पर पानी की व्यवस्था न होने पर करवाई की गई। वैक्सीन आने के बाद केंद्र पर वैक्सीनेशन करते समय कोई अव्यवस्था न हो और सभी टीम सही ढंग से वैक्सीनेशन कर सके इसके लिए अब सभी केंद्रों पर वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर 11 जनवरी को 35 केंद्रों पर स्वास्थ्य टीम द्वारा ड्राई रन (मॉकड्रिल) किया जाएगा।
इन सभी स्थानों पर होगा ड्राई रन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के समस्त 13 सामुदायिक केंद्र, बाबू बनारसी दास चिकित्सालय (जिला अस्पताल), कस्तूरबा महिला चिकित्सालय (महिला अस्पताल), पीपीसी खुर्जा, पीएलआरडी खुर्जा, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (तौली, वैर, धरपा, कसेरकलां व मालागढ़), तीन कॉलेज (डीएन कॉलेज, बीएस कॉलेज व वीवीआईटी कॉलेज) और आठ निजी अस्पताल (नगर के ग्लोबल अस्पताल, लक्ष्मी लाइफ लाइन, अमेयश अस्पताल, आर्थों केयर सेंटर, मोहन अस्पताल व राना अस्पताल और खुर्जा के कैलाश अस्पताल व भवानी प्रसाद अस्पताल) को केंद्र बनाया गया है। इन सभी स्थानों पर 11 जनवरी को ड्राई रन (मॉकड्रिल) होगा।
विज्ञापन
अफसरों की निगरानी में होगा आयोजन
11 जनवरी को 35 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का ड्राई रन आयोजित होगा। इन सभी स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ-साथ प्रशासनिक अफसर भी तैनात किए जाएंगे। साथ ही सुरक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर दो-दो पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे। ड्राई रन का शुभारंभ स्वास्थ्य अफसर या प्रशासनिक अफसर की निगरानी में शुरू होगा। प्रत्येक केंद्र पर वैक्सीनेशन की प्लानिंग के तहत तीन कमरे तैयार किए गए हैं। पहले कमरे को वेटिंग रूम, दूसरे को वैक्सीनेशन रूम और तीसरे कमरे को निगरानी रूम बनाया जाएगा। (संवाद)
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बने जिले के सभी 35 केंद्रों पर 11 जनवरी को ड्राई रन (मॉकड्रिल) किया जाएगा। इस दौरान संबंधित वैक्सीनेशन टीम अपने निर्धारित सेंटरों पर मौजूद रहेगी और लाभार्थी भी पहुंचेंगे। जिनका पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जाएगा और फिर नियमानुसार उन्हें वेटिंग रूम, वैक्सीनेशन कक्ष आदि में भेजा जाएगा। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित होने वाले ड्राई रन की पूरी रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएगी।
- डॉ. भवतोष शंखधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी