फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

जिला अस्पताल समेत छह केंद्रों पर टीकाकरण का हुआ रिहर्सल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
वैक्सीनेशन के पूर्वाभ्यास के दौरान स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
जिला अस्पताल समेत छह केंद्रों पर टीकाकरण का हुआ रिहर्सल
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना टीकाकरण के लिए मंगलवार को जिले के छह केंद्रों पर रिहर्सल किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल समेत सभी छह केंद्रों पर 300 कर्मियों में से 270 कर्मियों ने भाग लिया। दो-दो चरणों में सभी केंद्रों पर 25-25 लोगों को वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास कराने के लिए विभाग द्वारा मेसेज भेजकर अवगत कराया गया था।
कोरोना वैक्सीन आने से पूर्व मंगलवार को जिले के छह केंद्रों पर पूर्वाभ्यास किया गया। जिससे वैक्सीनेशन के समय कोई कमी न हो। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) के लिए शहर के बाबू बनारसी दास चिकित्सालय, खुर्जा जटिया चिकित्सालय, सिकंदराबाद का संयुक्त चिकित्सालय, डिबाई, स्याना व अनूपशहर के सरकारी चिकित्सालय को केंद्र बनाया गया। सभी केंद्रों पर 25-25 लोगों का दो चरणों में पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) के लिया बुलाया गया। मंगलवार को निर्धारित समय पर सभी केंद्रों पर पूर्वाभ्यास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सुबह 10 बजे दोपहर दो बजे तक केंद्रों पर सर्वप्रथम संबंधित का नाम लिस्ट में देखा गया, इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग कर और हाथों को सैनिटाइज करवाकर वैक्सीनेशन कक्ष में भेजा गया। इसके बाद तीसरे कक्ष में 30 मिनट तक संबंधित को आराम करवाने के लिए रोका गया।
विज्ञापन

अनूपशहर में शत-प्रतिशत तो खुर्जा में रहे सबसे कम
अनूपशहर में पूर्वाभ्यास के दौरान सभी 50 स्वास्थ्य कर्मियों ने पूर्वाभ्यास में प्रतिभाग किया। सिकंदराबाद व डिबाई में एक-एक स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित रहा, जिला अस्पताल में पांच अनुपस्थित रहे, स्याना में 11 और खुर्जा में सर्वाधिक 12 स्वास्थ्य कर्मी पूर्वाभ्यास का मेसेज मिलने के बाद भी समयावधि के बाद केंद्र पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक चिकित्सक को कराया गया इमरजेेंसी में भर्ती
जिला अस्पताल के महिला वार्ड और बच्चा वार्ड में वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास के दौरान सर्वप्रथम सीएमएस सहायक देव सुधार शर्मा और अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट मदन लाल पहुंचे। इनकी प्रक्रिया के बाद डॉ. पीके झा पूर्वाभ्यास के लिए आए। स्वास्थ्य टीम द्वारा सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्हें 30 मिनट आराम कक्ष में रोका गया, इस दौरान कुछ समस्या (पूर्वाभ्यास का हिस्सा) बताए जाने पर टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराने की प्रक्रिया का भी रिहर्सल किया गया।
पूर्वाभ्यास शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। 300 में से 270 स्वास्थ्य कर्मी पूर्वाभ्यास का हिस्सा बने। पूर्वाभ्यास की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जा रही है।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed