फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona curfew

संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए घरों में रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona curfew
कोरोना कर्फ्यू के दौरान कालाआम चौराहे पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : BULANDSHAHR
संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए घरों में रहे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना महामारी के चेन तोड़ने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का इक्का दुक्का स्थानों पर छोड़कर जनपदभर में लोगों ने पालन किया। रविवार को सुबह कुछ लोग अपने घरों से निकले तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर पूछताछ की। दोपहर होते-होते जिलेभर की सड़कें पूरी तरह से सुनसान हो गईं।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जनपद में शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लगाए गए कर्फ्यू का जनपदभर के लोगों ने पालन किया। लोगों ने खुद से ही घरों के बाहर जाने से किनारा किया। चुनावी ड्यूटी में जाने के चलते इस समय जिले में पुलिस बल की कमी चल रही है। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने भी चौक चौराहों पर मोर्चा संभाला और आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की। वहीं, गुलावठी में कर्फ्यू के कारण क्षेत्र के सभी बाजार बंद रहे तथा लोग अपने घरों में रहे। सैदपुर रोड, मैन बाजार, सराफ ा बाजार, पुराना बाजार सहित नगर की सभी दुकानें बंद रहीं। औरंगाबाद में कोरोना कर्फ्यू के दौरान नगर का बाजार बंद रहा। सब्जी मंडी, मेडिकल स्टोर, क्लीनिक ही खुल सकीं। डिबाई में गांव दानपुर, दौलतपुर, भीमपुर दौराहे, कसेरकलां, राजघाट सहित नगर के बाजार पूरी तरह बंद रहे। मेडिकल स्टोर पर भी ग्राहक नजर नहीं आए। सब्जी, मिठाई की दुकानें भी बंद रहीं। सड़क पर निकलने वाले लोग मास्क लगाए दिखे। अनूपशहर में कोरोना कर्फ्यू की वजह से नगर व ग्रामीण क्षेत्र में लोग अपने घरों में ही रहे। कस्बे में मेडिकल स्टोर, फल व सब्जी की दुकानें छोड़कर पूरा बाजार बंद रहा। दूध की दुकानें सुबह छह बजे से नौ बजे तक तथा सायं छह बजे से नौ बजे तक खुलीं। एसडीएम के आदेश से तहसील क्षेत्र में सोमवार को भी बाजार बंद रहेंगे। स्याना में कर्फ्यू का पूरा असर दिखाई दिया। एसडीएम सुभाष सिंह व कोतवाल जेके सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण किया व लोगों को अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी। बुगरासी चौराहा, चांदपुर चुंगी चौराहा, सराय नहर चौकी सहित चिंगरावठी पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग की गई। शिकारपुर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। देहात क्षेत्र में भी दुकानें बन्द रहीं। खेतों में किसान अपना काम करते जरूर नजर आए। खानपुर में गांव अमरपुर, लड़ाना, भौपुर, भदौरा, पाली-परतापुर आदि गांवों में भी बाजार पूरी तरह बंद दिखाई दिए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। नगर में भी बाजार पूरी तरह बंद रहे। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार अति आवश्यक सामानों की दुकानें खोली गईं।
विज्ञापन

कोट =
जनपद में लोगों ने कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया है। इसके अलावा जनपद के लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वह लोग सावधान रहें। उनकी सेहत औैर सुरक्षा के लिए ही यह सब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed