{"_id":"61f817bc567d3720cb739216","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd233465621","type":"story","status":"publish","title_hn":"13026 बुजुर्ग मिले टीके से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13026 बुजुर्ग मिले टीके से वंचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13026 बुजुर्ग मिले टीके से वंचित
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान की तरह टीके से वंचित चल रहे लोगों की खोज के लिए अभियान चलाया गया। एक सप्ताह तक चले अभियान के दौरान 6,03,485 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान 60 से अधिक उम्र के 13,026 लोग कोरोनारोधी टीके से वंचित मिले। 11,960 गर्भवती महिलाएं और 11,568 शून्य से दो वर्ष तक के बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित मिले। अब संबंधित को टीका लगाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में वायरल और कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढने पर शासन के निर्देश पर 29 जनवरी तक पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर मरीज और टीकाकरण से वंचित लोगों के लिए अभियान 24 जनवरी से जिलेभर में शुरू किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोविड लक्षण युक्त, बुखार, सर्दी-जुकाम, सांस रोगी से ग्रस्त लोगों को चिन्हित करने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के दौरान टीका लगवाने से वंचित चल रहे 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के अलावा नियमित टीकाकरण से वंचित चल रहे शून्य से दो वर्ष के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करने के साथ जागरूक गया। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 29 जनवरी तक चले अभियान के दौरान 1415 टीमों द्वारा 6,03,485 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान नियमित टीकाकरण से वंचित 11,960 गर्भवती महिलाएं, 11,568 शून्य से दो वर्ष के बच्चे, कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने से 60 साल से अधिक उम्र के 13,026 बुजुर्ग चिन्हित किए गए। इसके अलावा 673 लक्षण युक्त, 305 लोग बुखार, 248 सर्दी-जुकाम और नौ सांस रोगी मिले। इस दौरान टीम द्वारा बुखार, लक्षण युक्त रोगी, सर्दी-जुकाम पीड़ित और सांस रोगियों को 562 दवा किट वितरित की गई।