{"_id":"61d5cc8d68931e13605bf088","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd23227596","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में अब बिना कोराना जांच नहीं होगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में अब बिना कोराना जांच नहीं होगा उपचार
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब सरकारी अस्पताल में बिना कोरोना की जांच किए इलाज नहीं किया जाएगा। सरकारी चिकित्सालयों में आज यानी बृहस्पतिवार से कोविड जांच शुरू कर दी जाएगी। कोविड जांच निगेटिव होने पर ही संबंधित अपना इलाज या परामर्श ले सकेंगे।
लोगों का उपचार करने के दौरान पहली और दूसरी लहर में काफी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए थे। ऐसे में कई दिन तक ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित रहीं। इससे मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब संक्रमण का दायरा धीरे-धीरे बढ़ने और बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में परामर्श लेने आए एक युवक जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिलने पर एहतियात बरतना शुरू कर दिया है।
सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर सरकारी चिकित्सालयों में कोरोना जांच कराई जाएगी। क्योंकि अस्पतालों में आने वाले लोगों में संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण वाले संभावित मरीज भी शामिल रहते हैं। इससे कोरोना चेन न बने और संबंधित की पहचान हो सके, इसके लिए जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।