फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

नौ दिन बाद जनपद फिर हुआ कोरोना से मुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
corona
नौ दिन बाद जनपद फिर हुआ कोरोना से मुक्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद कोरोना संक्रमण से एक बार फिर मुक्त हो गया है। वर्तमान में एक भी सक्रिय उपचाराधीन केस नहीं बचा है। वहीं, दो सितंबर को मिला एक मात्र पॉजिटिव मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुआ तो जिला दूसरी बार पूरी तरह कोरोना से मुक्त हो गया। जिले में कुल 20,206 लोग संक्रमित मिले थे, इनमें 242 लोगों की मौत हो गई और शेष 19,964 लोग स्वस्थ हुए।
जनपद में कोरोना संक्रमण की दस्तक 29 मार्च 2020 को हुई थी। जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव वीरखेड़ा निवासी युवक में हुई थी। इसके बाद कोरोना संक्रमण की चेन बनती चली गई। पहली लहर के दौरान 368 दिन में 31 मार्च 2021 तक जिले में 6,325 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 31 मार्च को जिले में लग रहा था कि जनपद जल्द ही कोरोना से मुक्त हो जाएगा, लेकिन दूसरी लहर के दौरान एक अप्रैल से आंकड़े बढ़ने पर जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त होने से वंचित रह गया था। वहीं, 31 अगस्त को सक्रिय मरीजों के डिस्चार्ज होने पर जनपद कोरोना मुक्त हो गया था। लेकिन दो सितंबर को एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हो गई। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार पिछले नौ दिन से पूरे जिले में किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

नौ दिन से नहीं मिला कोई पॉजिटिव केस
जिले में पिछले नौ दिनों से कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। नौ दिनों में आई सभी रिपोर्ट निगेटिव निकली। जिले में आखिरी पॉजिटिव केस 22 अगस्त के बाद दो सितंबर को मिला था। पहले संक्रमित 31 अगस्त को स्वस्थ हो गए थे तो दो सितंबर को मिला संक्रमित 10 सितंबर को स्वस्थ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में अंतिम कोरोना पॉजिटिव मरीज दो सितंबर को मिला था, जिसके स्वस्थ होने पर अब जिले में कोई भी सक्रिय केस नहीं है। ऐसी स्थिति में जनपद कोरोना से मुक्त होने की श्रेणी में पुन: आ गया है।
- डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed