फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

हर घंटे 12 संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
corona
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए लगी लाइन। - फोटो : BULANDSHAHR
हर घंटे 12 संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में प्रतिदिन संक्रमण बढ़ने से लोगों के साथ स्वास्थ्य विभाग में बेचैनी बढ़ने लगी है। रविवार को 296 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, 60 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण के कुल आंकड़े अब 8111 हो चुकी है। इसमें 6572 लोग ठीक हो चुके हैं और 96 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 1443 लोगों का होम आइसोलेशन समेत विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।

13 अप्रैल से जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन 100 से अधिक आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच भी बढ़ा दी है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि नगर की 28 कॉलोनियों में 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट लैब से पॉजिटिव प्राप्त हुई है। डिबाई में 12, शिकारपुर में 11, जहंागीराबाद-स्याना में सात-सात, खुर्जा में छह, अनूपशहर में पांच, सिकंदराबाद निवासी चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा दानपुर में तीन, बीबीनगर व गुलावठी में दो-दो और अरनियां व लखावटी क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पिछले छह दिनों में मिले संक्रमित लोग
तारीख संक्रमितों की संख्या
13 अप्रैल 109
14 अप्रैल 134
15 अप्रैल 241
16 अप्रैल 192
17 अप्रैल 350
18 अप्रैल 296
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed