फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

सबसे पहले चिकित्सा अधीक्षक को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
corona
सबसे पहले चिकित्सा अधीक्षक को लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन

बुलंदशहर। इसी माह पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। जिसकी तैयारियों में विभाग गत माह से जुटा हुआ है। सबसे पहले जिले के सभी सरकारी चिकित्सा अधीक्षक को टीका लगाने को लेकर योजना बनाई जा रही है। इसके बाद सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीकाकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी।
कोरोना से बचाव के लिए शासन ने जनवरी में सर्वप्रथम स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद से विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही टीकाकरण को लेकर केंद्र और टीम बनाकर कितने कर्मियों को वैक्सीन लगेगी। इसकी भी तैयारी ली है। जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों के 12 हजार 893 चिकित्सक, नर्स और कर्मियों को वैक्सीन लगनी है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि वैक्सीन आने के बाद पहले चरण का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। वैक्सीन सर्वप्रथम जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों पर तैनात चिकित्सा अधीक्षकों को लगाई जा सकती है। वैक्सीन लगने के बाद 30 मिनट तक साइड इफेक्ट पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए एडवर्स इंवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) कमेटी गठित की गई है। वैक्सीन लगने के बाद कोई समस्या आती है तो चिकित्सक उसका भी इलाज करेंगे।
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर तैयारी पूरी
बुलंदशहर। कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा केंद्र बनाने के साथ अन्य तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कोल्ड चेन सेंटर में बिजली और सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। वहीं, अब वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास करने के लिए तैयारी की जा रही है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा कोविड-19 पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। वहीं, टीकाकरण के पूर्वाभ्यास को लेकर विभाग अब तैयारियों में जुटा हुआ है। अफसरों ने जल्द ही वैक्सीन आने का दावा किया है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि जल्द ही जिले में भी वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जिससे वैक्सीनेशन के दौरान कोई समस्या ना हो और अगर हो तो उसका समाधान समय से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed