{"_id":"5f5ba8508ebc3e3688378e83","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2052665196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सेवा योजना अधिकारी समेत 56 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सेवा योजना अधिकारी समेत 56 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिला सेवा योजना अधिकारी समेत 56 मिले संक्रमित
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को जिला सेवा योजना अधिकारी, एसबीआई के एक मैनेजर और एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 56 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, 33 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में अब कोरोना के 2818 कुल केस हो चुके हैं, जिसमें 49 की मौत हो चुकी है और 2272 डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि शेष 497 लोगों का उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जिला रोजगार कार्यालय पर तैनात जिला सेवा योजन अधिकारी, नगर के एक एसबीआई बैंक के मैनेजर और सीएचसी दानपुर में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही बुलंदशहर नगर क्षेत्र में 20 अन्य व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अनूपशहर क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात एक पुलिस कर्मी ओर तहसील परिसर के सात व्यक्तियों समेत 10 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो जहांगीराबाद में पांच लोग रैंडम जांच में पॉजिटिव आये। सिकंदराबाद में गांव धनोरा में चार, खुर्जा में तीन व शिकारपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में तीन व्यक्ति रैंडम जांच में पॉजिटिव निकले। डिबाई-गुलावठी में दो तो अगौता, पहासू, अरनिया और बीबीनगर क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
शुक्रवार को जनपद में 56 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही 33 लोगों को विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है।
- डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी