{"_id":"5f56672c8ebc3e45a24f21cd","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd205027911","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बाल रोग विशेषज्ञ की नही लगेगी कोविड में ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बाल रोग विशेषज्ञ की नही लगेगी कोविड में ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बाल रोग विशेषज्ञों की नही लगेगी कोविड में ड्यूटी
बुलंदशहर। कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अब कोविड अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी नही लगाई जाएगी। प्रदेश में शिशु मृत्युदर में बढ़ोतरी होने पर शासन ने यह योजना बनाई है। हालांकि इस संबंध में स्वास्थ्य अफसरों को लिखित में कोई आदेश नहीं मिला है।
कोरोना मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य कर्मियों से लेकर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जिनकी ड्यूटी लगने से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। वहीं, पर्याप्त चिकित्सकों के न होने से शिशु मृत्यु दर भी बढ़ रही है। जिसे महाप्रबंधक बाल स्वास्थ्य डॉ. वेद प्रकाश ने बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की कोविड-19 अस्पतालों में ड्यूटी न लगाने के निर्देश दिए है। जिससे शिशु मृत्यु दर को बढ़ने से रोका जा सके। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि अभी इस संबंध में लिखित में कोई आदेश नही मिला है। आदेश मिलने पर गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।