फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

कोरोना जांच का विरोध करने पर होगी कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना जांच का विरोध करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना जांच का विरोध करने वालों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विरोध करने या जांच से मना करने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। टीम का विरोध करने और हॉटस्पॉट क्षेत्र में जांच के लिए सैंपल न देने के मामलों को संज्ञान में लेकर सीएमओ ने निर्देश जारी किए हैं।

कोरोना चेन को तोड़ने और समय से संक्रमित को उपचार दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन टीम को हॉटस्पॉट क्षेत्र में भेजकर लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर टीम का विरोध किए जाने पर टीम द्वारा उच्च अफसरों को अवगत कराने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। बावजूद इसके विरोध कम न होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार अगर कोई टीम का विरोध करता है या सैंपल देने से इंकार कर अभद्रता करता है तो संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। टीम जांच के लिए पहुंचे तो अधिक से अधिक लोग सैंपल देकर जांच कराएं, जिससे संक्रमित की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed