{"_id":"5f11dfbf8ebc3e639a6a903b","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2021496114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक महज तीन फीसदी से कम लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक महज तीन फीसदी से कम लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
अब तक महज तीन फीसदी से कम लोगाें में हुई संक्रमण की पुष्टि
बुलंदशहर। जनपद में अब तक तीन फीसदी से भी कम लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन आरटी-पीसीआर, एंटीजन किट और ट्रूनेट के माध्यम से लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। अब तक 39 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें महज 2.60 फीसदी लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
देश में कोरोना संक्रमण के मामले आने पर जनपद में फरवरी माह से लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लेने शुरू कर दिए गए थे। पूर्व में जहां लखनऊ-दिल्ली आदि स्थानों पर सैंपल जांच की सुविधा थी। वहीं, संक्रमण बढ़ने पर प्रत्येक मंडल में लैब द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। आरटी-पीसीआर के माध्यम से जनपद में अब तक 21 हजार 876 लोगों के सैंपल जांच को भेजे जा चुके हैं। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि होने पर शासन द्वारा ट्रूनेट से जांच करने की सुविधा दी गई। ट्रूनेट से अब तक 470 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई। इसके बाद शासन द्वारा दो जुलाई से घर-घर कोरोना संक्रमण की जांच करने को एंटीजन किट दी गई। एंटीजन किट से जनपद में अब तक 16 हजार 735 लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा चुकी हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार जनपद में 16 जुलाई तक 39 हजार 081 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें 2.60 फीसदी यानी 985 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ट्रूनेट से कम हुई जांच, लेकिन पॉजिटिव अधिक
शासन के निर्देश पर जून माह में ट्रूनेट मशीन से कोरोना मरीजों की जांच करने की सुविधा मिली थी। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार एक माह में ट्रूनेट मशीन द्वारा 470 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई। जिसमें 57 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें 12.22 प्रतिशत लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रतिदिन 15 से 20 लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
15 दिन में 16 हजार से अधिक की हुई एंटीजन किट से जांच
शासन द्वारा एनसीआर क्षेत्र में दो जुलाई से घर-घर जांच के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत लोगों का सैंपल एंटीजन किट से जांच करने के निर्देश दिए गए। जनपद में दो जुलाई से 16 जुलाई तक 16 हजार 735 लेकर जांच की गई, जिसमें महज 1.19 फीसदी 194 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
21 हजार में 734 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
आरटी-पीसीआर विश्वसनीय जांच होती हैं। जिसमें मरीज का स्वैब लेकर जांच को लैब भेजा जाता है। जनपद में फरवरी माह से आरटी-पीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच की जा रही है। फरवरी माह से 16 जुलाई तक 21 हजार 876 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। लैब द्वारा टोटल सैंपल में से 3.44 फीसदी लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें 734 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई।
वर्तमान समय में जनपद में प्रतिदिन 1500 के करीब लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही हैं। जनपद में 16 जुलाई तक 39 हजार 081 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई। जिसमें 2.60 फीसदी में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं, जो अच्छा संकेत हैं, लेकिन इन प्रतिशत को और कम करने में लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय अपनाने होंगे।
- डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी