{"_id":"5f0f3c858ebc3e6392419e88","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd202036312","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल देने के बाद ड्यूटी करता मिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल देने के बाद ड्यूटी करता मिला संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। कलक्ट्रेट स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बुधवार को ड्यूटी कर रहे दो कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर हड़कंप मच गया। दोनों कर्मियों द्वारा तीन दिन पूर्व सैंपल जांच को दिया गया था। पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्यालय पहुंची।
जनपद के अधिकांश सरकारी कार्यालयों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। शासन के निर्देश पर सभी सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मियों और अफसरों की कोरोना जांच की जा रही है। बीते सात जुलाई को पीडब्ल्यूडी के एक कर्मी में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद एक अन्य कर्मी की रिपोर्ट भी दो दिन पूर्व पॉजिटिव प्राप्त हुई थी। इसी दौरान विभाग के अन्य कर्मियों द्वारा भी सैंपल जांच को दिया गया था। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार 10 जुलाई को आरटी-पीसीआर सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत दो कर्मियों की बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। दोनों कर्मियों से टीम द्वारा संपर्क किया गया तो दोनों ने विभाग में ड्यूटी देना बताया गया। जिसके बाद एंबुलेंस द्वारा दोनों कर्मियों को वीआईआईटी कोविड-19 अस्पताल में भेज दिया गया। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि सैंपल देने के बाद जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाए तब तक लोगों को अपने आप बंदिश लगानी होगी। अन्यथा कोरोना चेन बढ़ सकता है। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के दो कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों कर्मियों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।