{"_id":"5f0c98448ebc3e635c771a0e","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd201924375","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी कर्मी समेत 27 मिले कोरोना पॉजिटिव, 18 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी कर्मी समेत 27 मिले कोरोना पॉजिटिव, 18 हुए ठीक
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के तहत चल रहे अभियान में प्रतिदिन नए मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी के एक कर्मी समेत 27 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। जिससे जनपद का कोरोना आंकड़ा अब 932 हो गया हैं। वहीं, 18 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में 268 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जनपद में अनलॉक-एक की तरह अनलॉक-दो में भी कोरोना संक्रमण तेजी रफ्तार से बढ़ रहा हैं। लॉकडाउन में 127, अनलॉक-एक में 480 और अनलॉक-दो में अब तक 325 कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यरत एक और कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जहांगीराबाद नगर में 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें पुख्ता बाजार के पांच, जिसमें एक सात का बच्चा तो एक दस साल की बच्ची भी शामिल हैं। मोहल्ला पाठक व टीचर कालोनी में दो-दो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जो पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर पॉजिटिव पाए गए। साथ ही एक जसर गेट का निवासी हैं। औरंगाबाद नगर में दो व्यापारियों के परिवार में सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। मेन बाजार में एक परिवार के तीन और मोहल्ला गुलावठी में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार दोनों परिवार के लोगों का स्वास्थ्य कई दिन से खराब था। जिन्हें चिट्टा एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। शिकारपुर क्षेत्र में चार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हुर्थला गांव में दो जो पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर संक्रमित पाए गए। साथ ही डडुआ व नेहरुगंज में एक-एक कोरोना संक्रमण मिला। खुर्जा के फायर स्टेशन कालोनी में जिम संचालक के परिवार के तीन सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव गजरौला में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा गांव जरारा निवासी युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार संबंधित युवक तीन साल से दिल्ली में रह रहा है और वर्तमान में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं।
जनपद में सोमवार को 27 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही 18 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अनावश्यक बाहर न निकलें।
विज्ञापन
- डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी