{"_id":"69c838ca4352b89e5b0d395a","slug":"confusion-over-increased-house-tax-appeals-being-made-not-to-pay-it-bulandshahr-news-c-30-gbd1036-851813-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बढ़े हाउस टैक्स को लेकर दुविधा, जमा न करने की अपील की जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बढ़े हाउस टैक्स को लेकर दुविधा, जमा न करने की अपील की जा रही
विज्ञापन
गाजियाबाद। 31 मार्च बेहद नजदीक आते ही बढ़े गृहकर को लेकर लोगों में असमंजस बरकरार है। लोग मुनादी के बाद टैक्स जमा करने को लेकर दुविधा में हैं। टैक्स वृद्धि को लेकर बनाए गए कई ग्रुपों में आरडब्ल्यूए और संगठन के लोग टैक्स जमा न करने की अपील कर रहे हैं।
मुरारी लाल शर्मा का कहना है कि सुधार होने तक बढ़ा टैक्स नहीं जमा करना चाहिए। इतने आंदोलन के बाद इंतजार करना चाहिए। अवधेश शर्मा का कहना है कि 10 अप्रैल तक इंतजार करें। छूट अप्रैल में भी जारी रहेगी, लोग जल्दीबाजी में फैसला न करें। 30 अप्रैल तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। संतोष कुमार कहते हैं कि अगर हाउस टैक्स 1100 रुपये है तो 12 प्रतिशत ब्याज लगने के बाद 1120 रुपये जमा करने होंगे, लेकिन अगर टैक्स दुगुना बढ़ गया तो सीधे दो हजार रुपये हो जाएंगे। ऐसे में दुगुना टैक्स देने से बेहतर ब्याज के साथ टैक्स देना है। उधर निगम की ओर से गली-गली में टैक्स जमा करने के लिए मुनादी कराई जा रही है, जिससे लोगों की दुविधा बढ़ती जा रही है। इस संबंध में आरडब्ल्यूए फेडरेशन के मुख्य संरक्षक कर्नल टीपीएस त्यागी का कहना है कि हम लोगों को टैक्स जमा करने से मना कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग जमा कर रहे हैं। ऐसे में क्या करें। जब पुरानी दरें लागू होंगी तो बढ़ी दरें एडजस्ट हो जाएंगी, इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है।