फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Confectioner and assistant beaten for not serving dosa

Bulandshahar News: डोसा न परोसने पर हलवाई और सहायक को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में नौ मई को एक समारोह में डोसा परोसने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों पर हलवाई व उनके एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर भी आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है। पीड़ितों के धरना देने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अब हलवाई संगठन ने उचित कार्रवाई न होने पर मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मैमरान निवासी अजय जोशी ने बताया कि वह कैटरिंग का काम करते हैं। शुक्रवार की रात नगर के एक बरात घर में वैवाहिक कार्यक्रम में वह और अन्य कर्मचारी हलवाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक कारीगर डोसा तैयार कर रहा था। तभी एक व्यक्ति ने कारीगर अजय जोशी से डोसा मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारीगर ने डोसे को बीच में से काटकर तवे पर रख दिया। इसी बात को लेकर कारीगर से आरोपी का विवाद हो गया। आरोपी ने कारीगर से गाली गलौच करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उन्होंने पीड़ित और उनके कारीगर गोविंद जोशी के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विरोध करने पर 15 - 20 लोगों ने दोनों कारीगरों को जमकर पीट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों का मेडिकल करवाया गया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को पीड़ित पक्षों ने कोतवाली के गेट पर धरना प्रदर्शन किया।

जिसके बाद जाकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी संजय प्लास्टिक, दीपू और पिंटू समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed