{"_id":"657353f0d98a7363a90ccfc8","slug":"complete-development-works-with-quality-and-on-time-dm-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-8240-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को गुणवत्ता से समय पर करें पूरा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को गुणवत्ता से समय पर करें पूरा : डीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। विकास कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। किसी भी स्थिति में विकास कार्यों के कारण लोगों को परेशानी न हो। यह निर्देश डीएम सीपी सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।
डीएम सीपी सिंह ने कैंप कार्यालय पर निर्वाचन, राजस्व वादों, जनसुनवाई, जल जीवन मिशन ग्रामीण समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्य की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। जिन जगह पर परियोजना के लिए भूमि संबंधित विवाद हैं उसके लिए संबंधित एसडीएम से समन्वय कर समस्या का निस्तारण करते हुए परियोजना के कार्यों को कराया जाए। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने के कार्य की समीक्षा की। राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को वादों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रतिदिन पोर्टल पर लॉगिन कर देख लें कि कोई शिकायत डिफाल्टर तो नहीं हो रही है। इसके साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर अधीनस्थ के द्वारा शिकायत के किये जा रहे निस्तारण का भी अवलोकन किया जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम न्यायिक प्रियंका, एसपी अपराध, सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।