{"_id":"57950b924f1c1bc148c4d3ca","slug":"compensation-for-farmers-block-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए ट्रेन रोकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए ट्रेन रोकेंगे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला तो किसान रेल रोककर विरोध प्रदर्शन करेंगे। रविवार को समसपुर गांव में हुई पंचायत में किसानों ने एलान किया है। पंचायत में पहुंचे 20 गांवों के सैकड़ों किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर में अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर किसानों का गुस्सा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। समसपुर गांव में हुई पंचायत की अध्यक्षता करते हुए किसान नेता जयपाल सिंह ने कहा कि मंडल आयुक्त से मध्यस्थता कराने के लिए किसानों की पुर्नविचार याचिका छह महीने से दर्ज नहीं हुई, जबकि निर्माण कंपनी डीएफसी वालों ने आपत्ति दर्ज करा दी। ताकि किसानों की याचिका खारिज हो जाए।
विज्ञापन
संचालन करते हुए अजय चौधरी ने कहा कि डीएफसी वाले किसानों को बेवकूफ बना रहे हैं। किसान नेता सुग्रीव सोलंकी ने कहा कि 1 अगस्त से डीएफसी वालों ने काम शुरू करने का अगर प्रयास किया तो सभी किसानों के साथ मिलकर वह रेल के पहिए जाम कर देंगे। इंद्रमणि शर्मा, धर्मवीर शर्मा, शिवकुमार शर्मा, महेंद्र सिंह, उदयवीर, कृपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, लाला प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन