फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Come rain storm, the power of the villages

आंधी-बारिश आई, फिर गई गांवों की बिजली

Thu, 21 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 21 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Come rain storm, the power of the villages
बारिश - फोटो : ब्यूरो

जनपद में जब भी आंधी बारिश आएगी, तब-तब बिजली जाएगी ही जाएगी। साथ ही पूरे जनपद को बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी। पावर कारपोरेशन के पास ऐसी कोई योजना नहीं है, जिससे आंधी बारिश के समय होने वाली बिजली कटौती से लोगों को निजात दिला सके।

विज्ञापन


साथ ही पावर कारपोरेशन को इस दौरान होने वाले करोड़ों के नुकसान से भी छुटकारा मिलने वाला नहीं है। बुधवार रात जिले के कई क्षेत्रों में आई तेज आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। नगर क्षेत्रों समेत करीब 250 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 24 घंटे बाद भी कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बुधवार रात जहांगीराबाद, शिकारपुर, अनूपशहर, औरंगाबाद, अहार, ऊंचागांव आदि क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश ने मौसम तो खुशनुमा कर दिया, लेकिन बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। तेज आंधी-बारिश के कारण जिला मुख्यालय समेत कई क्षेत्रों  की बिजली आपूर्ति रातभर गुल  रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरपा ट्रांसमिशन से आ रही एचटी लाइनों में फाल्ट के कारण बुलंदशहर के अनूपशहर अड्डा बिजलीघर, हाइडिल कालोनी बिजलीघर समेत जहांगीराबाद, शिकारपुर, औरंगाबाद, अनूपशहर, अहार, ऊंचागांव की बिजली आपूर्ति रातभर ठप रही।

नए रोडवेज बस अड्डे पर चार दिन से अंधेरा
नगर के नए रोडवेज बस अड्डे पर ट्रांसफार्मर फुंकने से पिछले चार दिन से अंधेरा छाया हुआ है। रोडवेज निगम के अफसरों का आरोप है कि बार-बार मांग करने के बावजूद भी अभी तक विद्युत निगम द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। विद्युत आपूर्ति नहीं होने से कामकाम भी प्रभावित हो रहा है। 

एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि नए रोडवेज बस अड्डे पर चार दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसकी सूचना विद्युत निगम के अफसरों को दी गई, मगर किसी ने अभी तक सुध नहीं ली है। बस अड्डे पर विद्युत सप्लाई नहीं होने से रात के समय अंधेरा रहता है और निगम का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। उधर, विद्युत अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम ट्रांसफार्मर बदलवा दिया गया है।

यहां रही सबसे ज्यादा परेशानी
धरपा से आ रही एचटी लाइनें ट्रिप कर जाने से बुलंदशहर के अनूपशहर अड्डा बिजलीघर और हाइडिल कालोनी बिजलीघर की आपूर्ति देर रात से ही ठप हो गई। इसके अलावा जहांगीराबाद 132, शिकारपुर 132 बिजलीघर से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई। इसके कारण जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, अहार, ऊंचागांव की बिजली आपूर्ति रातभर ठप रही।


घटा जिले का बिजली लोड
गर्मी के दिनों में जनपद की औसतन बिजली डिमांड करीब 800 से 900 मेगावाट के बीच रहती है, जबकि इसके सापेक्ष आपूर्ति महज 500 से 600 मेगावाट ही हो पाती है। बरसात होने से जिले का एग्रीकल्चर लोड में एकाएक कमी आ गई है। जिले का करीब 150 से 200 मेगावाट एग्रीकल्चर लोड कम हो गया है। इसके कारण जिले की बिजली डिमांड भी काफी कम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed