फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Coconut business increased more than three times in five years

Bulandshahar News: पांच साल में तीन गुना से अधिक बढ़ा नारियल का कारोबार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सेहत के गुणों से भरपूर नारियल की पांच साल में तीन गुना से ज्यादा मांग बढ़ गई है। कुछ लोग स्वस्थ रहने के लिए नियमित नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं। कोरोना काल के बाद से नारियल की बिक्री और तेज हुई है। 2018-19 तक जहां जिले में नारियल का कारोबार प्रतिमाह 20 टन था, वह अब बढ़कर 60 टन से अधिक हो गया है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक नारियल का पानी पीना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

नारियल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी गुणकारी है। शहर में पहले एक या दो स्थानों पर ही नारियल बिकता दिखाई देता था लेकिन, पिछले पांच साल में हर चौक चौराहे पर नारियल की दुकान और ठेले दिखाई दे रहे हैं। नारियल पीने के लिए लोगों की भीड़ भी दिखाई देती है। पहले जूस की दुकानों पर ही भीड़ दिखती थी लेकिन, अब नारियल की बिक्री भी खूब हो रही है। अब जूस के स्थान पर अधिकतर लोग नारियल पानी को नियमित पीना पसंद कर रहे हैं। देवीपुरा निवासी दुष्यंत गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल से पहले वह नियमित मौसमी का जूस पीते थे लेकिन, जैसे ही कोरोना के दौरान चिकित्सकों की गाइड लाइन पढ़ी, उसके बाद से लगातार नारियल पानी पी रहे हैं। उन्होंने बताया कि नारियल पानी पीने का असर भी शरीर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि जब नारियल पानी पीना शुरू किया है, तब से वजन नहीं बढ़ा है। सलेमपुर निवासी राहुल चौधरी ने बताया कि नारियल पानी पीने से पेट की समस्या खत्म हो गईं। मनोज, देवेंद्र और नीतू ने बताया कि नियमित नारियल पानी पीने के बाद आपको कभी भी चिकित्सक की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नारियल विक्रेताओं ने बताया कि वह थोक में 40 से 45 रुपये का नारियल लाते हैं और फुटकर में 50 से 60 रुपये में बेचते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली व साहिबाबाद से आता है नारियल

नगर में नारियल का स्टॉल लगाने वाले गोपाल और अशोक का कहना है कि नारियल का कारोबार साल दर साल बढ़ता जा रहा है। वह दिल्ली और साहिबााद से नारियल खरीदकर लाते हैं। वहां से नारियल सस्ता पड़ता है। जबकि बुलंदशहर मंडी से महंगा भी मिलता है, जिससे परता नहीं आता है। महंगा होने पर लोग भी कम कर देते हैं। पिछले पांच साल में लगातार डिमांड बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में कम आता है नारियल
नई मंडी एवं फल व सब्जी मंडी के प्रभारी सचिव मदन मोहन सिंह और आढ़ती खुशीराम लोधी ने बताया कि मंडी में कभी-कभार ही नारियल आता है। अधिकतर विक्रेता दिल्ली और साहिबाबाद मंडी से खुद खरीद कर लाते हैं। कर्नाटक और उससे आसपास के क्षेत्रों से 12 माह नारियल की सप्लाई होती है। इसके अलावा हर साल जुलाई तक कोलकाता और खासकर गुजरात से बड़े पैमाने पर नारियल बिक्री के लिए आता है।

शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मददगार
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित करता है। कोलेस्ट्रॉल और फैट फ्री रखने और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मददगार साबित होता है। नारियल पानी में सोडियम, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, गंधक, लौह, ताम्र, विटामिन सी व बी पाया जाता है। नारियल पानी गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। गर्भ में शिशु का भी अच्छा विकास होता है। इसके अलावा नारियल पानी डेंगू समेत अधिकांश बीमारियों के लिए भी फायदेमंद है। स्वस्थ आदमी को भी इसका सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed