{"_id":"58beda904f1c1bcd15dc47f3","slug":"cmo-summoned-cancer-from-aquatic-pollution-will-report-in-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलीय प्रदूषण से कैंसर पर सीएमओ तलब, सात दिन में देंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलीय प्रदूषण से कैंसर पर सीएमओ तलब, सात दिन में देंगे रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 07 Mar 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदूषित पानी का दंश कैंसर, हेपेटाइटिस और अन्य बीमारियों के रूप में झेल रहे ग्रामीणों की समस्या पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। डीएम ने पूरे मामले पर सीएमओ को तलब करते हुए चिकित्सकों की कमेटी गठित कर सात दिन में अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
गुलावठी क्षेत्र के गांव उस्तरा, शेरपुर, सधारनपुर समेत कई गांवों में प्रदूषित पानी के कारण ग्रामीण कैंसर, हेपेटाइटिस, पीलिया समेत कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों ग्रामीण बीमारी की चपेट में हैं। एक के बाद एक ग्रामीण गंभीर बीमारियों की चपेट में आकर मौत के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ को तलब कर लिया। सीएमओ को चिकित्सकों और प्रदूषण अफसरों की टीम का गठन कर सात दिन के भीतर पूरे मामले की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि सात दिन के भीतर प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट में यह बताया जाए कि बीमारी फैलने का कारण क्या है और इसका समाधान किस प्रकार किया जा सकता है।
मामला गंभीर है। यदि इस प्रकार यह जानलेवा बीमारियां फैलती रहीं तो भविष्य में और भी अधिक नुकसानदायक हो सकता है। सीएमओ को चिकित्सकों की टीम गठित कर सात दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी
जिलाधिकारी के निर्देश मिल चुके हैं। जल्द ही चिकित्सकों की टीम का गठन कर गांवों में भेजा जाएगा। जांच की जाएगी कि आखिर बीमारियां कैसे फैल रही हैं। सात दिन में डीएम को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
काली नदी के कहर से और भी कई गांवों का पानी प्रदूषित
गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव उस्तरा, सधारनपुर एवं शेरपुर के अलावा भी कई गांवों में ग्रामीण काली नदी के प्रदूषण का दंश झेल रहे हेंँ। इनमें ग्राम अट्टा, ऐंचाना और असाबर प्रमुख हैं।इन गांवों के लोगों ने बताया कि हैंडपंपों का पानी दूषित होने से बीमारियां पनप रही हैं।
ग्राम अट्टा के ग्राम प्रधान मनोज कुमार, देवप्रकाश, नरेंद्र, सुभाष, शुभम, दीपक कुमार, विजय नागर आदि ने बताया कि काली नदी के जहरीले पानी का असर हैंडपंपों के पानी में दिख रहा है। ग्राम प्रधान के अनुसार गांव में 22 सरकारी हैंडपंप लगे हैं, जिनमें एक प्राथमिक विद्यालय में लगा है।
सभी हैंडपंपों का पानी दूषित है। फिर भी मजबूरी में लोगों को पानी पीना पड़ रहा है। गांव में लोग दूषित पानी के कारण नरेंद्र (35) पुत्र राजकरन सिंह, दीपक नागर(22) पुत्र वीरपाल, रघु(30) पुत्र प्रेमराज, देव प्रकाशर (40) पुत्र जयकिशन विजय नागर(32) पुत्र यशपाल, शुभम(17) पुत्र नरेंद्र सिंह हेपेटाइटिस सी से पीड़ित हैं।
जबकि संदीप नागर हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हैं। वहीं ग्राम ऐंचाना में हैंडपंपों से गंदा पानी आने की शिकायत लोगों ने की है। गांव के युसुफ (44) पुत्र वशीर अहमद, सुहैल अहमद (35) पुत्र रफीक, कासिम(25)पुत्र सरदार अहमद, ईश्वर (27) पुत्र महावीर, पवन (25) पुत्र जयपाल, सादिक(20) पुत्र खलील सहित अनेक ग्रामीण हेपेटाइटिस सी से पीड़ित हैं।
गांव वालों का कहना है कि नलों में पानी के सैंपल तो लिए गए हैं, परंतु रिपोर्ट नहीं आती। ग्राम असाबर में भी नलों में गंदे पानी की शिकायत लोगों ने की है।