{"_id":"67ec1878cf2d239f36027a41","slug":"classes-started-with-havan-students-were-welcomed-by-applying-tilak-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-131810-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हवन कर शुरू कीं कक्षाएं, छात्रों का तिलक लगाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हवन कर शुरू कीं कक्षाएं, छात्रों का तिलक लगाकर किया स्वागत
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल में पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत करते शिक्षक। स्रोत: संस्थान
बुलंदशहर। नए शिक्षण सत्र के शुरू होने पर मंगलवार को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में पहले दिन विद्यार्थी उत्साह के साथ पहुंचे। तमाम स्कूलों में हवन-यज्ञ कर कक्षाओं का संचालन किया गया। इससे पहले कहीं छात्रों को तिलक लगाकर तो कहीं पुष्पवर्षा और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को निशुल्क किताबों का वितरण किया तो उनके चेहरे खिल उठे।
जिले भर में माध्यमिक शिक्षा परिषद और बेसिक शिक्षा विभाग समेत सीबीएसई व अन्य बोर्ड से संचालित शिक्षण संस्थानों में नए शिक्षण सत्र शुरुआत हो गई। पहले दिन विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों में भी उत्साह दिखा। परिषदीय विद्यालयों में हलुआ-पूरी बनाई गई। स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, पुष्प बरसाकर व गुब्बारे देकर स्वागत किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि स्कूल में पहुंचे छात्र-छात्राओं को पहले ही दिन निशुल्क किताबों का वितरण किया गया।
छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ के मुख्य यजमान विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य रामकिशन और उनकी पत्नी पूर्व प्रधान हजरतपुर वीना देवी रहीं।
विज्ञापन
सतीश उपाध्याय के साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्य हर्षिता सांगवान ने भी आहुति दी। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नए सत्र के आरंभ होने पर हवन किया गया। इसमें विद्यालय अध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल, प्रबंधक सुरेश चंद गर्ग, कमेटी के सदस्य ब्रजमोहन गुप्ता, राजेश गर्ग के अलावा शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने आहुति डालकर ईश्वर से नए सत्र की सफलता की कामना की।