{"_id":"58bc54b04f1c1b9069e7e985","slug":"claims-of-development-waste-bin-delivering-electricity-bill-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के दावे बेकार, बिल दे रहे बिन बिजली-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के दावे बेकार, बिल दे रहे बिन बिजली-तार
अजय गर्ग, बुलंदशहर
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिजली तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव धनियावली के ग्रामीण आजादी के इतने साल बाद भी बिजली को तरस रहे हैं। अफसरों के लाख दावों के बावजूद ग्रामीणों को पावर सप्लाई नहीं दी जा रही है। पांच दशक पहले 45 घरेलू कनेक्शन होने के बाद भी गांव में विद्युत लाइन नहीं लगाई गई, जबकि 11 केवीए की हाईटेंशन लाइन उसी समय खड़ी कर दी थी।
केंद्र और राज्य सरकार के विकास और पावर सप्लाई के दावों को यह गांव आइना दिखा रहा है। परेशान ग्रामीणों में से ज्यादातर ने सोलर सप्लाई की व्यवस्था कर ली है। पांच हजार की आबादी और एक हजार घरों वाला धनियावली गांव तहसील मुख्यालय से मात्र पांच किमी की दूरी पर स्टेट हाईवे के किनारे बसा है। गांव में विद्युत सप्लाई को एलटी लाइन ही नहीं है।
विज्ञापन
बावजूद इसके पांच दशक से 45 उपभोक्ता लगातार पावर बिल जमा कर रहे हैं। सभी की आस है कि जल्द ही लाइन खड़ी हो जाएगी और उन्हें आपूर्ति मिलेगी। ग्रामीण इंद्रपाल चौधरी, धीरेंद्र चौधरी, नरेश, बच्चन सिंह, सतेंद्र, मांगे, प्रेम आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि हर दो माह में 886 का बिल आता है।
विज्ञापन
पावरकर्मी बिल जमा करने पर जोर देते हैं लेकिन गांव में आपूर्ति के लिए लाइन नहीं है, इसकी आज तक सुनवाई नहीं हुई है। 70 वर्षों से नेता चुनाव में आते हैं और विद्युत लाइन का झूठा वादा कर चले जाते हैं। 2007 में गांव में 11 केवीए की हाईटेंशन लाइन खींची गई थीं।
संभवतया बीच गांव में एचटी लाइन के चलते ग्रामीणों ने इसके चलने का विरोध किया था। तब से यह निष्क्रिय पड़ी है। अगले माह से गांव में एलटी लाइन का काम शुरू हो जाएगा। पोल आ चुके हैं। ग्रामीणों की यह समस्या दूर हो जाएगी। - सचिन कुमार, जेई पावर कारपोरेशन, बुगरासी
1970 में लगी थी 300 मीटर लाइन
1970 में मेरठ में 20 कनेक्शन पर आपूर्ति का वादा हुआ था। 14 उपभोक्ताओं के कनेक्शन लेने पर 300 मीटर एलटी लाइन खीची गई थी। इसके बाद 45 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कराए थे। आज भी गांव में 1970 की जर्जर लाइन है। बिल वसूली पर ग्रामीण अमर सिंह ने मामले की शिकायत एक वर्ष पूर्व न्यायालय में की थी।
इस पर न्यायालय ने तत्काल आपूर्ति दिए जाने के आदेश दिए थे। इस पर शिकायतकर्ता के घर तक तार डाले गए जो एक सप्ताह बाद टूट गए। -पूर्व प्रधान सुरेंद्रपाल सिंह
2007 में गांव में 11 केवीए की हाईटेंशन लाइन खींची गई थीं। संभवतया बीच गांव में एचटी लाइन के चलते ग्रामीणों ने इसके चलने का विरोध किया था। तब से यह निष्क्रिय पड़ी है। अगले माह से गांव में एलटी लाइन का काम शुरू हो जाएगा। पोल आ चुके हैं। ग्रामीणों की यह समस्या दूर हो जाएगी। - सचिन कुमार, जेई पावर कारपोरेशन, बुगरासी