फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Claim of seeing leopard again, video goes viral on social media

Bulandshahar News: फिर तेंदुआ देखे जाने का दावा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Claim of seeing leopard again, video goes viral on social media
नरसेना क्षेत्र मे बाइक सवार युवकों द्वारा तेंदुआ देखे जाने और बनाया वीडियो। स्रोत: सोशल मीडिया
नरसेना। एक बार फिर क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। साथ ही एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। बाइक सवार युवकों ने गांव अमरपुर और कमालपुर के बीच सड़क पर बुधवार की रात तेंदुआ देखने का दावा किया है। पिछले दिनों भी एक माह से अधिक दिनों तक क्षेत्र में जगह-जगह तेंदुआ देखा जाने और उनके द्वारा कई हमले करने के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां निवासी जीशान और गांव बरवाला निवासी फैजान ने बताया कि वह बुधवार की देर रात बाइक से किसी कार्य से कमालपुर होते हुए गांव अमरपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वह जा रहे थे तो इसकी बीच गांव अमरपुर और कमालपुर के बीच सड़क पर तेंदुआ जैसे दो जानवर खड़े दिखे। इन्हें देखकर वह घरा गए और बाइक की लाइट से वीडियो बना ली। थोड़ी देर बाद दोनों जानवर खेत में घुस गए। वन दरोगा प्रमोद कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे जानवरों की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed