{"_id":"57b609794f1c1b77766ece8f","slug":"city-police-said-the-suspect-in-custody-not-uttering-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी बोले-हिरासत में संदिग्ध, एसओ बोले नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सिटी बोले-हिरासत में संदिग्ध, एसओ बोले नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर गैंगरेप प्रकरण के बाद भी पुलिस की कार्यप्रणाली सुधरने का नाम नहीं ले रही है। खानपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिल्ली की महिला से लूटपाट की थी। बदमाश दूसरे संप्रदाय के निकले। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने से एसएसपी मौके पर पहुंचे और खुद थाने में बैठकर एफआईआर कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई युवक हिरासत में ले लिए। अब इस पर एसओ और एसपी सिटी के दावे अलग-अलग है। एसओ कह रहे हैं कि कोई युवक हिरासत में नही लिया गया, जबकि एसपी सिटी का दावा है कि कई संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली निवासी सविता चौधरी अपने पति ओमेंद्र सिंह के साथ खानपुर थाना क्षेत्र के गांव भमरौली निवासी अपने भाई अनूप के यहां रक्षाबंधन मनाने के लिए आ रही थी। भमरौली मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला से चेन लूट ली थी। पीड़ित ने 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन
औरंगाबाद पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर पुरानी सब्जी मंडी के पास से दो बाइक सवार दो लुटेरों को पकड़ लिया और खानपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
एसएसपी अनीस अहमद अंसारी, एसपी सिटी मानसिंह चौहान, एसपी क्राइम अरविंद पांडेय, एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय खानपुर थाने पर पहुंचे।
एसएसपी ने एसओ को फटकार लगाते हुए खुद अपने सामने चेन लूट रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ खानपुर का कहना है कि अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। जबकि किसी भी आरोपी को हिरासत में नही लिया गया है। उधर, एसपी सिटी मानसिंह चौहान का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।