फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cheated of Rs 41.5 lakh by luring huge profit on investment

Bulandshahar News: निवेश पर मोटे लाभ का लालच देकर 41.5 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 41.5 lakh by luring huge profit on investment
सिकंदराबाद। ट्रेडिंग कंपनी में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर नगर निवासी युवक और उसके परिवार से 41.5 लाख रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला खत्रीवाडा निवासी भूपेंद्र पुत्र मुकेश ने बताया कि मोहल्ला निवासी एक परिवार ट्रेडिंग कंपनी चलाता है। कंपनी में पब्लिक से प्रतिमाह 20 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच देकर निवेश कराते हैं। पड़ोसी होने के नाते उनकी बात पर विश्वास करते हुए उन्होंने अपनी संपत्ती बेचकर उक्त लोगों को निवेश के नाम पर 41.5 लाख रुपये दिए। जिसमें 4.5 लाख रुपये बैंक खाते में जमा कराए गए। शेष 37 लाख रुपये नकद लिए। उन्होंने बताया गया कि अगले माह से उनके खाते में 20 प्रतिशत मुनाफा आता रहेगा। अगले माह मुनाफे की राशि नहीं आने पर जब उन्होंने आरोपियों से बात की तो उन्होंने बताया कि अब कंपनी का नियम बदल गया है। अब तीन माह बाद मुनाफा आना शुरू होगा। जिसके बाद वह अपने मकान पर ताला लगाकर कहीं चले गए। फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। तगादा करने पर आरोपियों ने उनके रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। आरोपियों ने साजिश कर उनके साथ ठगी की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed