फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chaudhary Ajit Singh's birth anniversary celebrated

Bulandshahar News: हवन-यज्ञ कर मनाई चौधरी अजित सिंह की जयंती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh's birth anniversary celebrated
चौधरी अजित सिंह की जयंती पर हवन-यज्ञ करते रालोद कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व.चौधरी अजित सिंह की जयंती सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर हवन-यज्ञ कर मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। हवन-यज्ञ के बाद सभी कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि चौधरी अजित सिंह की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी में पंकज प्रधान ने अजित सिंह को सभी के प्रेरणास्रोत, आदर्श जननेता एवं कुशल राजनीतिज्ञ बताया। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानों व मजदूरों के हितों में अनेक कार्य किए, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि अजित सिंह ने प्रदेश में चीनी मिल लगवाकर गन्ना किसानों के हितों में कई कार्य किए हैं, जिन्हें गन्ना किसान कभी भूल नहीं सकते हैं। जिला संयोजक डॉ.कुंवरवीर सिंह ने कहा कि आज चौधरी साहब की जयंती पर सभी को मिलकर भाईचारा और समता के सिद्धांत पर चलकर समाज को एकजुट एवं विकसित करने के उनके सपने को साकार करने की शपथ लेनी चाहिए। जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चौ.भक्तोष तेवतिया, जिला पंचायत सदस्य डॉ.मांगेराम खटीक और युवा नेता दिव्यांश चौधरी ने कहा कि अजित सिंह किसानों और युवाओं के दिलों में बसे हुए हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुनील चरोरा, मुकेश लौर, रोहित चौधरी, मोहित सिरोही, नवेद मियां, चौधरी माजिद गाजी, हनी प्रधान, दुष्यंत चौधरी, रमन शर्मा, आकाश सिरोही, विकास सिरोही समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed