फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Charushi, Kanak, Manvi Singh and Kanchan Verma stood first

Bulandshahar News: चारुषि, कनक, मानवी सिंह व कंचन वर्मा रहीं प्रथम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Charushi, Kanak, Manvi Singh and Kanchan Verma stood first
अनूपशहर के अनूपशहरजेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस में अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग में भाग लेते 
अनूपशहर। जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस में रविवार को उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन बुलंदशहर के बैनर तले अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता ऋषिपाल ने की तथा मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अनूपशहर के अध्यक्ष ब्रजेश गोयल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 40 स्कूलों के 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया ।
विज्ञापन

अंडर 18 आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस की चारुषि ने प्रथम स्थान, तनिष्क शर्मा जेपी यूनिवर्सिटी ने द्वितीय स्थान, भूमिका सिंह एलडीएवी इंटर कॉलेज, तृषा पाठक, एनी ढाका, प्रियांशी पाल एवं मायरा अग्रवाल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। आर्टिस्टिक वर्ग में 18 साल से ऊपर में कनक सिसोदिया प्रथम स्थान एवं साधना शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं ट्रेडिशनल योगासन वर्ग के अंडर 18 इवेंट में मानवी सिंह प्रथम, आरोही अग्रवाल द्वितीय एवं दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। ट्रेडिशनल 18 साल से ऊपर की कैटेगरी में कंचन वर्मा प्रथम एवं ज्योति शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्मिता खेलो इंडिया के डायरेक्टर के रूप में यूपीवाइएसए की ओर से अंकित कुमार सुराण को डायरेक्ट एवं मुक्ता शिशौदिया को कंपटीशन मैनेजर और किरण गौड़ को कंपटीशन कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। प्रधानाचार्य नीना चतुर्वेदी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में सेवक चंद, उमाशंकर तिवारी, शशि बाला पंत, अंकित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed