{"_id":"68d1867b0a8fdbc81e01173a","slug":"chants-of-mother-goddess-resounded-in-the-temples-mother-shailputri-was-worshipped-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-140971-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मंदिरों में गूंजे माता के जयकारे, मां शैलपुत्री की हुई आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मंदिरों में गूंजे माता के जयकारे, मां शैलपुत्री की हुई आराधना
विज्ञापन
स्याना के वैराफिरोजपुर मार्ग स्थित मंशा देवी मंदिर में सजा माता का दरबार। संवाद
बुलंदशहर/अहार/नरौरा/जहांगीराबाद/औरंगाबाद/अनूपशहर/स्याना/गुलावठी/ऊंचागांव/बुगरासी/डिबाई/शिकारपुर/अहमदगढ़/सलेमपुर/खानपुर/बीबीनगर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर घरों में कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा की। जिलेभर के देवी मंदिर मां के जयकारे और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से गूंजते रहे। मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
शहर के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में राज राजेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिरी, सीताराम मंदिर, काली मंदिर, नर्वदेश्वर धाम मंदिर, खाटू श्याम मंदिर और शिव शक्ति मंदिर आदि देवी धामों में भोर से ही घंटे-घड़ियाल व वैदिक मंत्र गूंजने लगे। भक्तों ने चुनरी, फल-फूल, नारियल समेत अन्य वस्तुएं भेंटकर मां की आराधना की। घरों में भक्तों ने कलश स्थापना कर उपवास रखा और पुष्प, लौंग, धूप, दीप, नैवेद्य से पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।
अहार स्थित मां अवंतिका देवी मंदिर में भी पूरे दिन पूजा करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान भी किया। नरौरा क्षेत्र के बैलोन स्थित सर्वमंगला बेला भवानी मंदिर में पूरे दिन भक्तों का आना-जाना लगा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। जहांगीराबाद के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बिन्नेर देवी मंदिर, ढका देवी मंदिर और पीतांबरा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना किया।
विज्ञापन
अनूपशहर में कला बाजार स्थित माता मंदिर, अहार रोड स्थित शहर वाली देवी मंदिर और शीतला माता मंदिर समेत शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। औरंगाबाद में दिल्ली स्थित कालका जी मंदिर और झंडेवालान मंदिर से लाई गई अखंड ज्योतियों की विशाल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की झांकी शामिल रही।
स्याना के वैरा फिरोजपुर मार्ग स्थित मंशा देवी मन्दिर व देवी मन्दिर में सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की कतारें लगी नजर आईं। हाथों में पूजा की थाल सजाकर और जल का पात्र लेकर महिला-पुरुष मंदिर पहुंचे। माता रानी की प्रतिमा पर जलाभिषेक व पूजा कर आरती उतारी। पूजा-अर्चना कर माता से कामनाएं मांगी। इसी तरह गुलावठी, ऊंचागांव, बुगरासी, डिबाई, शिकारपुर, अहमदगढ़, सलेमपुर, खानपुर और बीबीनगर समेत अन्य क्षेत्रों में भी माता के जयकारों की गूंज रही।