फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chain snatcher gang crook arrested with jewelery worth two lakhs

दो लाख के जेवरात के साथ चेन स्नेचर गिरोह गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
दो लाख के जेवरात के साथ चेन स्नैचर गिरोह के बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम ने चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से लूटी गईं सोने की चार चेन, चांदी की पाजेब, दो तमंचे, बाइक, चाकू आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार जेवरों की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये है। यह गिरोह नगर में कई चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपियों का चालान कर दिया है।
सोमवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात एक सूचना पर स्वाट टीम और कोतवाली देहात पुलिस ने दोस्तपुर फ्लाईओवर के पास चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने दो बाइक पर आते चार संदिग्धों को रोकना चाहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मोबीन उर्फ कलवा उर्फ इमरान पुत्र शाबिर निवासी मोहल्ला टांडा(कोतवाली देहात), मोनिस पुत्र अलीम निवासी गांव कलौली(कोतवाली देहात), कदीम पुत्र मोहम्मद सफी निवासी फैसलाबाद(कोतवाली नगर) एवं सूफियान पुत्र हामिद निवासी गांव मूढ़ी बकापुर(कोतवाली देहात) को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक के अलावा दो तमंचे, कारतूस, दो चाकू, सोने की चार चेन, 500 ग्राम चांदी की पाजेब आदि सामान बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों द्वारा कोतवाली नगर में दो, सिकंदराबाद में एक और कोतवाली देहात में एक महिला से चेन स्नैचिंग तथा खानपुर में एक व्यक्ति से चांदी की पाजेब लूटने की बात कबूल की। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए चारों आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी मोबिन उर्फ कलवा पर दिल्ली के जाफराबाद, सुल्तानपुरी, मंनसूरपुर आदि में ही करीब 24 मामले दर्ज हैं, जबकि तीन मामले कोतवाली देहात में दर्ज हैं। इसी तरह आरोपी मोनिस पर 9 मामले, आरोपी कदीम पर 6 मामले और आरोपी सूफियान पर तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन लगा तो मुबीन आ गया था बुलंदशहर
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुबीन दिल्ली में रहता था और कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। खुद मुबीन ने बताया कि उसने कितनी चोरी की है उसे इसका पता ही नहीं है। लॉकडाउन लगने के बाद मुबीन बुलंदशहर आ गया और अपना गिरोह खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed