फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CCTV service in Kanvd camps

कांवड़ सेवा शिविरों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 16 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 16 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
CCTV service in Kanvd camps
कांवड़ यात्रा - फोटो : ब्यूरो

कांवड़ सेवा शिविरों और संवेदनशील मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कांवड़ सेवा शिविरों में शिव भक्तों की सेहत की जांच के लिए डाक्टर तैनात रहेंगे। काली नदी रोड को अति संवेदनशील मार्ग की सूची में शामिल किया गया है। मिश्रित आबादी में सतर्कता के विशेष बंदोबस्त रहेंगे। शिव भक्तों को हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


जनपद में 57 कांवड़ शिविर लगाए जाएगे। नए सेवा शिविर को अनुमति नहीं मिलेगी। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कांवड़ सेवा शिविरों में भोजन की जांच के लिए फूड सेफ्टी विभाग को टीमें गठित करने का आदेश दे दिया है। टीमें शिविरों में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता परखेंगी। जरूरत पड़ने पर भोजन की सैंपलिंग भी की जाएगी। बिजली जाने पर जनरेटर की व्यवस्था शिविरों में रहेगी।
विज्ञापन


महिला शिव भक्तों के ठहरे के लिए अलग से बंदोबस्त किए जाएगें। सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम प्रशासन पर शहर की जिम्मेदारी रहेगी। बाकी तहसील क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदार कमान संभालेंगे। डीएम ने आला पुलिस अफसरों से साफ साफ कह दिया है कि यदि अनहोनी हुई तो बख्शा कोई नहीं जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी रहेगी। ऐसे मार्गों पर पुलिस फोर्स की आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाशिवरात्रि को लेकर परिवहन निगम ने खींचा खाका
महाशिवरात्रि को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बुलंदशहर डिपो ने खाका खींच लिया है। बुलंदशहर डिपो से हरिद्वार के लिए 20 जुलाई से 25 बसों का संचालन किया जाएगा। इतनी ही बसों का संचालन गढ़, अनूपशहर, अहार और नरौरा के लिए होगा।

एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि श्रावण की महाशिवरात्रि पर जिले से हरिद्वार, गढ़, अनूपशहर, अहार और नरौरा के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेने जाते हैं।  शिवभक्तों को इन स्थानों तक पहुंचाने के लिए निगम ने 20 जुलाई से बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। बसों का संचालन 31 जुलाई तक जारी रहेगा।

यदि शिवभक्तों की संख्या में इजाफा होता है तो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि निगम की ओर से शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उनके लिए समय पर बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए अभी से चालक और परिचालकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है।

संदिग्धों की सूचना पर बरती जाएगी पूरी गोपनीयता
सावन मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के गणमान्य लोगों की थाना परिसर में बुलाई गई बैठक में थाना प्रभारी एचएन सिंह ने सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की वाटसएप ग्रुप पर मैसेज या सीधे पुलिस को फोन कर सूचना दें।


श्रावण मास के दौरान गंगाघाटों पर अतिरिक्त पुलिस रहेगी। इस मौके ग्राम पिलखना के प्रधान प्रेमपाल कुशवाहा, राजघाट प्रधान पति ओमवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कन्हैयालाल गुप्ता, डा.एनपी गुप्ता, अमानुल्ला खान आदि मौजूद रहे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed