फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CCTV and videography will keep an eye on the galleries

सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से बरातघरों पर रहेगी नजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
CCTV and videography will keep an eye on the galleries
सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से बरातघरों पर रहेगी नजर
विज्ञापन

बुलंदशहर। देवोत्थान एकादशी के साथ ही बुधवार से जनपदभर में वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। कोविड-19 को देखते हुए शासन ने समारोह आदि में सिर्फ 100 लोगों के शिरकत करने की अनुमति दी है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है। पेट्रोलिंग के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अफसर सीसीटीवी फुटेज और वीडियोग्राफी के माध्यम से भी बरातघरों आदि पर नजर रखेंगे। साथ ही कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन पर आयोजक और बरातघरों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में करीब 250 से अधिक मैरिज होम आदि हैं। बुधवार को सहालग शुरू होने और देवोत्थान एकादशी के चलते जनपद भर में शादी समारोहों की धूम रहेगी। पूर्व में कार्यक्रमों में 200 लोगों के आने की अनुमति के चलते लोगों और बरातघरों के संचालकों को कार्यक्रम भव्य तरीके से करने की उम्मीद थी। अब नए शासनादेश के तहत कार्यक्रम में सिर्फ 100 लोगों के शामिल होने के चलते लोगों में उहापोह की स्थिति है। एक ओर सभी आयोजकों ने शादी के कार्ड आदि बांट दिए हैं। अब वह संशय में हैं कि किसे बुलाएं और किसे मना करें। वहीं, दूसरी ओर बरातघर संचालकों के सामने व्यापार में घाटा होने की बात सामने आ रही है। वहीं, दूसरी ओर शासनादेश के क्रम में जिला प्रशासन ने जनपद में कोविड के नियम का पालन कराने के लिए अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। डीएम रविंद्र कुमार ने भी एक दिन पूर्व ही सभी तहसील क्षेत्र के एसडीएम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। साथ ही लोगों से महामारी से बचने के लिए नियमों के पालन करने की भी अपील की है।
विज्ञापन

सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में गश्त करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के जरिए ज्यादा भीड़ एकत्र करने वाले संचालकों और आयोजकों को चिन्हित कर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
सभी निकायों के अफसरों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सोशल डिस्टेंस के पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जनपद के लोगों से अपील भी की जा रही है कि वह शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर अपने आप को इस महामारी से सुरक्षित रखें।
रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed