फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CCSU: Now there is a chance to register for graduation till 25th

सीसीएसयू : स्नातक में अब 25 तक पंजीकरण कराने का मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्नातक और प्रोफेशनल कोर्सों की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण का एक बार फिर से मौका दिया गया है। अब छात्र-छात्राएं 25 जुलाई तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे। सीसीएसयू की ओर से पंजीकरण कराने के लिए चौथी बार समय बढ़ाया गया है। प्रवेश के लिए अभी तक 22 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू ने पंजीकरण कराने के लिए पहले 30 जून और फिर 13 जुलाई तक का समय दिया था। इसके बाद 20 जून तक फिर से पंजीकरण कराने का समय बढ़ा दिया था। अब एक बार फिर कांवड़ मेले को देखते हुए 25 जुलाई तक छात्र-छात्राओं को पंजीकरण कराने के लिए समय बढ़ाया है। सीसीएसयू की ओर से निर्देश जारी किया है कि विद्यार्थी पंजीकरण कराते समय किसी तरह की गलती न करें, क्योंकि संशोधन का मौका नहीं मिलेगा। बीए, बीएससी और बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश के लिए कक्षावार मेरिट तैयार की जाएगी। इस बार यह मेरिट कॉलेज जारी करेंगे।
बताया कि जिले में 78 कॉलेज संचालित हैं। इनमें 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होगा। प्रवेश करने और मेरिट जारी करने के लिए कॉलेजों को सीसीएसयू के निर्देश का इंतजार है। बताया कि राजकीय और एडेड कॉलेजों में सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed