फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CCSU: Graduation Honors even semester exam from 19

सीसीएसयू : स्नातक ऑनर्स सम सेमेस्टर की परीक्षा 19 से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक ऑनर्स सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 जून से होंगी। इसके लिए सीसीएसूय ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। एनईपी के तहत संचालित स्नातक ऑनर्स पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी व बीकाम के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की मुख्य, एक्स व बैक पेपर की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा सात जुलाई तक चलेगी। यह दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। बताया कि परीक्षाएं कड़ी निगरानी और सीसीटीवी के बीच होंगी। इस पर सीसीएसयू से भी निगाह रखी जाएगी। साथ परीक्षा को नियमानुसार कराने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने का भी सीसीएसयू की ओर से कड़ा निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

----
चार वर्षीय बीए-बीएड व बीएससी-बीएड में प्रवेश शुरू

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) के तहत बीए-बीएड व बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार वर्षीय इस एकीकृत कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विषय-विशेष ज्ञान के साथ शिक्षण कौशल, विद्यालयीय इंटर्नशिप, शैक्षिक प्रौद्योगिकी व शोध आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। पाठ्यक्रम की अवधि पूर्ण होने पर अभ्यर्थियों को स्नातक उपाधि के साथ बीएड की डिग्री भी प्रदान की जाएगी।

प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तथा राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जाएगी। काउंसिलिंग के दौरान आरक्षण नीति व मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सीसीएसयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed