फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CCSU: All exams scheduled for today postponed

सीसीएसयू : आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने 28 मई बृहस्पतिवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को बकरीद की वजह से स्थगित कर दिया है। स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि भी जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि इस समय विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं चल रही हैं। सीसीएसयू ने ईद के मौके पर 28 मई बृहस्पतिवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। छात्रों की मांग और त्योहार को ध्यान में रखते हुए सीसीएसयू ने संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। यूजी एनईपी चतुर्थ सेमेस्टर मैथ्स की परीक्षा अब 11 जून को होगी। बीएससी होम साइंस और सीएनडी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 जून को होगी।
विज्ञापन

बीएससी कृषि ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर का पेपर 23 जून को होगा जबकि एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा पांच जून को होगी। इसके अलावा पीजी एनईपी गणित और मनोविज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 29 मई को आयोजित की जाएगी। बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी और बीकॉम के विभिन्न कोर्सों की परीक्षाएं दो जून को अलग-अलग पालियों में होंगी। वहीं, पहले स्थगित बीसीए द्वितीय सेमेस्टर का पेपर अब 29 मई को होगा। सीसीएसयू की ओर से छात्र-छात्राओं को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed