{"_id":"57ae27cf4f1c1bb17cee4a70","slug":"caught-in-the-shifting-line-je-and-sdo-will-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन शिफ्टिंग में फंसे जेई और एसडीओ, होगी रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन शिफ्टिंग में फंसे जेई और एसडीओ, होगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
bijli
विज्ञापन
लाइन शिफ्टिंग में फंसे एसडीओ-जेई पर एफआईआर की तलवार लटक गई है। गुलावठी में एक स्कूल मालिक को फायदा पहुंचाने के लिए विद्युत लाइन को शिफ्ट कर दिया गया। नियम विरुद्ध लाइन शिफ्टिंग का मामला संज्ञान में आने के बाद एसई ने एक्सईएन से रिपोर्ट तलब की है।
गुलावठी क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज के सामने निर्माणधीन स्कूल परिसर के बीच से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। नियमत: किसी भी ऐसी जगह, जहां से लाइन गुजर रही हो वहां निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। स्कूल मालिक ने एसडीओ-जेई की मिलीभगत से वहां से गुजर रही एचटी लाइन को बिना एस्टीमेट के शिफ्ट करा दिया।
विज्ञापन
कारपोरेशन में अवैध रूप से शिफ्टिंग करने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रावधान है। मामला संज्ञान में आने पर अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन सिकंदराबाद से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा का कहना है कि यदि अवैध रूप से लाइन शिफ्ट की गई है तो जिम्मेदार अफसरों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन