{"_id":"659c2be958b386f5680b0c87","slug":"cash-and-goods-worth-thousands-stolen-from-shop-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-9913-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दुकान से नकदी और हजारों का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दुकान से नकदी और हजारों का माल चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में रविवार रात चोरों ने परचून की दुकान में कूमल कर नकदी व अन्य माल चोरी कर लिया। पीड़ित को सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी अनिल कुमार की औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव के बाहर पेट्रोल पंप के बराबर में परचून की दुकान है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह शाम के समय प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो शटर खोलने के बाद अंदर कूमल देखकर भौचक्का रह गए। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखे छह हजार रुपये और हजारों रुपये का माल गायब था। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।