फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case filed against four attempting to kidnap and convert a girl in Jahangirabad

The Bulandshahar Story: पहले दोस्ती फिर शादी के लिए बहकाया, नहीं मानी तो घर से उठा ले गए; हुआ केस दर्ज

Wed, 21 Jun 2023 08:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क,जहांगीराबाद
अमर उजाला नेटवर्क,जहांगीराबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Jun 2023 08:45 PM IST
सार

जहांगीराबाद में युवती का अपहरण कर धर्मांतरण कराने के प्रयास के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोप है कि बेटी के वापस लौटने के अगले ही दिन चारों आरोपी 10 अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में घुस आए। 

विज्ञापन
Case filed against four attempting to kidnap and convert a girl in Jahangirabad
यूपी पुलिस पीसीआर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जहांगीराबाद में युवती का अपहरण कर जबरन धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने कोर्ट के आदेश पर पड़ोस में रहने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

छेड़छाड़ की हरकतों से परेशान परिवार आ गया हरियाणा
कस्बा निवासी एक युवती की मां ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले शकील और उसके दोनों बेटे उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते थे। दो माह पूर्व शकील की बेटी निशा ने उसकी बड़ी बेटी से दोस्ती कर ली और अपने भाई नाजि़म से शादी करने के लिए बहकाया। पीड़िता को जब इसकी जानकारी हुई तो वह अपने बच्चों को लेकर हरियाणा के मानेसर चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में जबरन घुस बेटी को उठा ले गए आरोपी
आरोप है कि नाजि़म ने वहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और उसकी बड़ी बेटी को वहां से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। लगभग 15 दिन बाद पीड़िता की बेटी अचानक घर वापस आ गई और उसने नाजि़म, कल्लू, शकील और निशा पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाया। आरोप है कि बेटी के वापस लौटने के अगले ही दिन चारों आरोपी 10 अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में घुस आए और उसकी बेटी का अपहरण करके ले गए।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू
विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट भी की। कोतवाली प्रभारी प्रेम चन्द शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तहरीर में नामजद और अज्ञात सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed