फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case against the regional president of Azad Adhikar Sena

Bulandshahar News: आजाद अधिकार सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। आजाद अधिकार सेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर सीएचसी स्टाफ व चिकित्सकों के साथ अभद्रता और पार्टी के संचालन के लिए पांच हजार रुपये प्रतिमाह चंदा मांगने का आरोप है। सीएचसी प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डाॅ. सौवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि खुद को आजाद अधिकार सेना का क्षेत्रीय अध्यक्ष बताते हुए प्रदीप सिंह गौड़ ने अस्पताल में घुसकर स्टाफ के साथ अभद्रता की और सरकारी रिकॉर्ड को खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया। धमकी दी कि अस्पताल में उनके कहने के अनुसार कार्य करना होगा, साथ ही पार्टी के संचालन के लिए पांच हजार रुपये प्रतिमाह चंदा देना होगा। यदि उनके अनुसार कार्य नहीं किया तो इसका अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने प्रसव कक्ष में पहुंचकर महिला स्टाफ के साथ अभद्रता करता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्रदीप सिंह गौड़ और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री से की जाएगी शिकायत : अमिताभ
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट की निंदा की। उन्होंने कहा कि सीएचसी प्रभारी द्वारा झूठे आरोप लगाकर पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, ताकि पार्टी की छवि खराब हो सके। जल्द ही मामले में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करते हुए शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed