फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Car collided with a roadside tree in Bulandshahr two people including a businessman died

UP में भीषण हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, गैस सिलेंडर टूट कर आगे सीट पर आ गिरा; दो लोगों की दर्दनाक मौत

Sat, 01 Mar 2025 04:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 Mar 2025 04:53 PM IST
सार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में पीछे लगा कंपनी फिटेड सीएनजी सिलेंडर उखड़कर आगे वाली सीट पर आ गिरा। दुर्घटना में कार चला रहे नीरज सोनी, आगे बैठे लोकेश कुमार और पीछे बैठे प्रशांत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car collided with a roadside tree in Bulandshahr two people including a businessman died
भीषण हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित बुगरासी कस्बे के मोहल्ला तकियावाला निवासी रेडीमेड व्यापारी नीरज सोनी (32) की कार शुक्रवार देर शाम स्याना-बुगरासी रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार का कंपनी फिटिड सीएनजी सिलेंडर पीछे से उखड़कर कार चला रहे नीरज और उनके साथी कस्बा निवासी लोकेश (48) के ऊपर आ गिरा। लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कार सवार एक अन्य युवक प्रशांत घायल हो गया। 

विज्ञापन

सामान खरीदने गया था नीरज
मोहल्ला तकियावाला निवासी रेडीमेड व्यापारी नीरज सोनी की नगर में ही रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम को नीरज अपनी कार लेकर घर से स्याना कुछ सामान खरीदने के लिए गए थे। रास्ते में उनका साथी नगर निवासी लोकेश कुमार (48) और 18 वर्षीय प्रशांत शर्मा को भी उन्होंने कार में साथ बैठा लिया। लोकेश नगर में ही दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता था। रात करीब दस बजे तीनों कार में सवार होकर बुगरासी वापस लौट रहे थे। कार को नीरज चला रहा था। जब वह लोग बुगरासी-स्याना रोड पर गांव धनियावली मार्ग के निकट पहुंचे तो कार किसी कारण से अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनी तरफ एक पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी फिटेड सीएनजी सिलेंडर उखड़ा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में पीछे लगा कंपनी फिटेड सीएनजी सिलेंडर उखड़कर आगे वाली सीट पर आ गिरा। दुर्घटना में कार चला रहे नीरज सोनी, आगे बैठे लोकेश कुमार और पीछे बैठे प्रशांत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और आसपास के लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को तत्काल स्याना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने  लोकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नीरज सोनी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। नीरज सोनी को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां, भी हालत गंभीर के चलते दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच नीरज सोनी की मौत हो गई। 

विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराने से परिवार का इनकार
नीरज के परिजनों ने उनका पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को वापस बुगरासी ले आए। जहां, शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि, स्याना पुलिस ने लोकेश का शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशांत को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शनिवार शाम तक मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। 

दोनों के कुचल गए थे सिर, सहम गया था प्रशांत
हादसे भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार का अगला हिस्सा पेड़ से टकराकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जबकि, कार के पीछे लगा सिलिंडर काफी प्रेशर के साथ कार की छत से टकराता हुआ नीरज और लोकेश के सिर पर पीछे से टकराया। लोकेश और नीरज दोनों के सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। ये बाते बताते हुए प्रशांत भी सहम गया। बताया कि दोनों खून से पल भर में ही लथपथ हो गए थे। 

दो मौतों से कस्बे में गमगीन माहौल
हादसे में व्यापारी और उसके साथी की मौत के बाद से कस्बे में माहौल गमगीन बना हुआ है। हादसे कैसे हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं है। लोग आशंका जाता रहे हैं कि स्याना से लौटते वक्त कार के आगे कोई जानवर आ गया होगा। जिससे बचने के प्रयास में कार को नीरज ने दाहिनी ओर मोड़ा होगा, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। 

हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - शंकर प्रसाद, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed