फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Canter caught fire, biscuits burnt

Bulandshahar News: कैंटर में लगी आग, बिस्कुट जले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Canter caught fire, biscuits burnt
सिकंदराबाद आग लगने से जली कैंटर।संवाद
सिकंदराबाद। सीएनजी कैंटर में अचानक आग लगने से उसमें भरे बिस्कुट जल गए। आग से गाड़ी के सिलिंडर में विस्फोट होने की आशंका से मार्ग से गुजर रहे वाहन चालक रुक गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


नगला सवा कुचैला मैनपुरी निवासी चालक नीरज सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित फैक्टरी से वह अपने सीएनजी कैंटर में बिस्कुट लेकर सुल्तानपुर जा रहे थे।
सोमवार की दोपहर करीब दो बजे सिकंदराबाद क्षेत्र में दनकौर रोड पर फरीदपुर गेट के पास गाड़ी से अचानक आवाज आने लगी। उन्होंने गाड़ी को सड़क किनारे रोक कर देखा तो गाड़ी में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

डायल 112 पर उन्होंने पुलिस को हादसे की सूचना दी। निजामपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि दमकल ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
आग पर काबू पाए जाने तक वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed