{"_id":"577ffb7d4f1c1b114f7f9aa2","slug":"cake-bases-are-agricultural-marketing-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विपणन केंद्रों में पाथे जा रहे उपले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विपणन केंद्रों में पाथे जा रहे उपले
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
कृषि विपणन विभाग
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर (ब्यूरो)। जिले में कृषि विपणन केंद्र कई साल पहले बनकर तैयार हो गए। मगर अभी तक शुरू नहीं हुए। ऐसे में उनका प्रयोग उपले बनाने के काम में लेना शुरू कर दिया है। मीरपुर गांव में बने केंद्र में बनाए जा रहे उपलों ने विभागीय अफसरों की सुस्ती की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
जिले में करीब चार साल पहले सात कृषि विपणन केंद्र बनाए गए थे। इनका प्रयोग किसानों का गेहूं आदि अनाज खरीदने के साथ-साथ ग्रामीणों को सब्जी आदि उपलब्ध करवाने के लिए किया जाना है। इन केंद्रों के बनने के बाद विभागीय अफसरों ने सुध नहीं ली और स्थिति यह हो गई है कि उनकी देखभाल तक नहीं हो रही, जिससे यह जर्जर हालत में पहुंच गए है।
विज्ञापन
गांव मीरपुर में बने कृषि विपणन केंद्र की बात करें तो इसका प्रयोग ग्रामीणों ने उपले बनाने के लिए करना शुरू कर दिया है। गजब यह है कि इससे अफसर अंजान हैं और यदि इसी तरह शिथिलता जारी रही तो जल्द ही यह केंद्र जर्जर हो जाएगा।
विज्ञापन
उधर, कृषि मंडी सचिव संजय यादव का कहना है कि कृषि विपणन केंद्र का प्रयोग अभी तक गेहूं खरीद के समय ही किया जा रहा है। यदि केंद्र में उपले बनाए जा रहे हैं तो इसकी जांच करवाई जाएगी और ग्रामीणों को ऐसा करने से रोका जाएगा।